न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने शादी को लेकर कहा, परिवार की ओर से कभी महसूस नहीं किया कोई दबाव…

अभिनेता ऋतिक रोशन (51) 25 साल से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। लोग उनकी एक्टिंग और फिटनेस पर फिदा हैं। ऋतिक ने साल 2000 में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Sep 2025 11:28:45

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने शादी को लेकर कहा, परिवार की ओर से कभी महसूस नहीं किया कोई दबाव…

अभिनेता ऋतिक रोशन (51) 25 साल से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। लोग उनकी एक्टिंग और फिटनेस पर फिदा हैं। ऋतिक ने साल 2000 में ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म के साथ करिअर शुरू किया था। इस फिल्म से वे रातों-रात बड़े स्टार बन गए। इसके बाद से अब तक ऋतिक कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। अन्य सितारों की जैसे ऋतिक की निजी जिंदगी को लेकर भी फैंस में काफी क्रेज रहता है। सुजैन खान से तलाक के बाद ऋतिक पिछले 3 साल से एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। सबकी नजर उनके रिश्ते पर है।

हालांकि कभी शादी तो कभी उम्र के फासले को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रॉल करते हैं। सबा एक्टर से 12 साल छोटी हैं। इस बीच अब सबा ने ऋतिक संग शादी को लेकर बात की है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में एक इंटरव्यू में सबा ने ऋतिक संग शादी के प्लान पर अपने विचार व्यक्त किए। जब सबा से उनकी शादी की योजना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने परिवार की ओर से कभी भी प्रेशर महसूस नहीं किया। सबा ने कहा कि जब मैं 6 साल की थी, तो मेरे घरवालों ने मुझे बिठाया और कहा कि बेटा, अगर तुम नहीं चाहती तो तुम्हें शादी करने की जरूरत नहीं है।

हमें तुमसे कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए मैंने कभी भी अपने परिवार से अपनी लाइफ कैसे जीऊं, इसके बारे में कोई प्रेशर महसूस नहीं किया। मैं एक ऐसे परिवार में बड़ी हुईं, जहां शादी कभी 'सब कुछ' नहीं थी। सबा को पिछले दिनों ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ सोनी राजदान भी प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। सबा फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली फिल्म ‘बंदर’ का भी हिस्सा हैं।

Hrithik Roshan,actor hrithik roshan,saba azad,actress saba azad,hrithik saba,hrithik saba relationship,sussanne khan,hrithik sussanne,arslan goni

साल 2022 में शुरू हुई थी ऋतिक रोशन और सबा आजाद की लव स्टोरी

उल्लेखनीय है कि सबा और ऋतिक की लव स्टोरी की बात करें तो इसकी शुरुआत साल 2022 में सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) से हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और फिर उसी साल के अंत में दोनों ने फिल्ममेकर करण जौहर की बर्थडे पार्टी में मीडिया के सामने आकर रिलेशनशिप कंफर्म किया था। तब से दोनों साथ हैं और सबा की ऋतिक के परिवार से भी मजबूत बोंडिंग है। वह अक्सर त्योहार या किसी भी खुशी के मौके पर रोशन परिवार के साथ दिखती हैं।

दोनों फैंस के लिए पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं, जिनमें उनका प्यार झलकता है। बता दें ऋतिक की शादी साल 2000 में एक्टर संजय खान की बेटी सुजैन के साथ हुई थी। उनका साल 2014 में तलाक हो गया था। उनके दो बेटे ऋदान और ऋहान हैं, जिनकी वे मिलकर परवरिश कर रहे हैं। सुजैन को भी ऋतिक से अलग होने के बाद अर्सलान गोनी के रूप में नया प्यार मिल गया। दोनों एक-दूसरे से जमकर प्यार करते हैं। ऋतिक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘वॉर 2’ थी, जो कुछ समय पहले रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह