न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋतिक का ऐसा कैप्शन देख लग रहीं शादी की अटकलें, नम्रता ने शादी से पहले महेश बाबू के सामने रखी थी शर्त

एक्टर ऋतिक रोशन (50) लंबे समय से एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ-साथ देखा जाता है। यहां तक कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Oct 2024 8:42:12

2 News : ऋतिक का ऐसा कैप्शन देख लग रहीं शादी की अटकलें, नम्रता ने शादी से पहले महेश बाबू के सामने रखी थी शर्त

एक्टर ऋतिक रोशन (50) लंबे समय से एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ-साथ देखा जाता है। यहां तक कि रोशन फैमिली के सभी फंक्शन में सबा जरूर नजर आती हैं। ऐसे में लगता है कि उन्हें ऋतिक के साथ परिवार ने भी अपना लिया है। दोनों पिछले दिनों घर में गणेश महोत्सव की पूजा में दिखे थे, जिसकी झलक ऋतिक की बहन ने शेयर की थी। ऋतिक ने आज मंगलवार (1 अक्टूबर) को सबा के साथ एक फोटो शेयर की। खैर कपल कई बार ऐसा करता रहता है, लेकिन बड़ी बात इसका कैप्शन है जिसने हर किसी को चौंका दिया।

लोग सोच में पड़ गए कि क्या दोनों विवाह बंधन में बंध चुके हैं। कैप्शन देखकर तो कम से कम ऐसा ही अंदाजा लगाया जा सकता है। दरअसल ऋतिक ने लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी पार्टनर 1.10.2024 सबा आजाद।” फैंस और सेलेब्ल उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। वैसे बता दें ऋतिक को सबा के साथ आज रिलेशनशिप में 3 साल पूरे हो गए हैं। इसी का जश्न मनाते हुए उन्होंने यह पोस्ट शेयर की है।

ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर जो रोमांटिक फोटो पोस्ट की है उसमें सबा ने रेट्रो स्टाइल की पोशाक पहनी हुई है। इसमें धारीदार शर्ट, गुलाबी रंग की पैंट और डेनिम जैकेट शामिल है। एक और हाइलाइट उनका साटन नेक स्कार्फ है। दूसरी ओर ऋतिक ने काउबॉय हैट के साथ काले रंग की टी-शर्ट पहनी है। ऋतिक का सुजैन खान से साल 2014 में तलाक हो गया था। उनके दो बेटे हैं। सुजैन भी लंबे समय से एक्टर अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं।

नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू के है एक बेटा और एक बेटी

एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने फिल्मों में आने से पहले साल 1993 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने करिअर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उन्होंने बॉलीवुड को करीब 6 साल दिए, लेकिन फिल्में नहीं चलीं। हालांकि उन्हें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अजय देवगन सहित कई दिग्गज एक्टर्स संग काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडियन एक्टर महेश बाबू के साथ शादी कर ली।

नम्रता ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वो महेश बाबू से शादी से पहले काफी डर गई थीं और इसके बाद एक्टर के आगे शर्त रख दी थी। नम्रता ने कहा कि हम दोनों सब कुछ शादी से पहले ही तय कर चुके थे कि शादी के बाद पहले एक अपार्टमेंट में रहेंगे। क्योंकि मैं मुंबई से थीं और मुझे नहीं पता था कि इन आलीशान बंगलों में कैसे रहूंगी।

मुझे इसे लेकर डर सता रहा था। इसलिए पहले महेश बाबू शादी के बाद मेरे साथ अपार्टमेंट में रहे। मैंने शादी के लिए शर्त रखी थी कि अगर मैं हैदराबाद आऊंगी तो एक अपार्टमेंट में रहूंगी। शादी के बाद मेरी पूरी जिंदगी ही बदल गई। शादी मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। महेश बाबू और नम्रता का एक बेटा गौतम और एक बेटी सितारा हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार