न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋतिक ने बांधे आयुष्मान की तारीफों के पुल, तीन दिन में इतना कमा चुकी है ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ फिल्म

एक्टर आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' 10 दिसंबर को रिलीज हुई थी। बॉलीवुड में ग्रीक गॉड के नाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Dec 2021 7:46:40

ऋतिक ने बांधे आयुष्मान की तारीफों के पुल, तीन दिन में इतना कमा चुकी है ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ फिल्म

एक्टर आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' 10 दिसंबर को रिलीज हुई थी। बॉलीवुड में ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन ने फिल्म पर रिव्यू दिया है। ऋतिक ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है तो, प्लीज इसे मिस मत कीजिएगा। ये मेरे द्वारा देखी गई अभी तक की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। दिमाग हिल गया है। आयुष्मान तुम भारतीय सिनेमा के सबसे अच्छे कलाकारों में से एक हो मेरे दोस्त। लंबा वक्त हो गया जब मैं तुमसे इस तरह प्रेरित होता रहा हूं। जब भी ऐसा होता है तो मुझे बहुत अच्छा लगता है।

इस बार इस फिल्म के जरिए मुझे प्रेरित करने के लिए शुक्रिया। तुम गजब के हो। बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बिग झप्पी। अगली इंस्टा स्टोरी में ऋतिक ने वाणी कपूर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि मेरी प्यारी वाणी। तुम चंडीगढ़ करे आशिकी का दिल और रूह बनकर रही हो। उफ्फ तुमने कमाल कर दिया। तुम्हारी तरह का टैलेंट बहुत रेयर और स्पेशल होता है। तुम शानदार से कम कुछ भी नहीं थीं। बहुत सच्ची और मजबूत लेकिन कामयाब। मैं तो तुम्हारा फैन हो गया।

Hrithik Roshan,ayushmann khurana,chandigarh kare aashiqui movie,bollywood news in hindi

आयुष्मान-वाणी स्टारर मूवी ने तीसरे दिन किया 5.91 करोड़ रुपए का कलेक्शन

फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ देश की 2500 और विदेश की 500 स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज हुई। इसने पहले दिन 3.75 करोड़ की कमाई की थी तो वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 4.87 करोड़ रुपए कमाए। रविवार को इसमें और इजाफा करते हुए फिल्म ने 5.91 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इस तरह से फिल्म ने अपने शुरुआती सप्ताह के अंत तक आते-आते 14.53 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। आयुष्मान की अन्य फिल्मों की तरह इस फिल्म की कहानी भी जरा हटके है।

फिल्म में आयुष्मान एक बॉडी बिल्डर की भूमिका में हैं जो एक लोकल चैंपियनशिप की तैयारी कर रहा है। इस दौरान जिम में मानवी बरार यानी वाणी की एंट्री होती है और दोनों को प्यार हो जाता है, लेकिन इस प्रेम कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट है। मानवी एक ट्रांसजेंडर महिला हैं। इस बीच, अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प ने रविवार को 10वें दिन 1.25 करोड़ रुपए कमाए। तीन दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म की कुल कमाई 23.9 करोड़ रुपए हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो