Hrithik X Kiara 😍
— Anand Abhiru
They are looking so fresh and awesome together 🔥#WAR2 #HrithikRoshan #KiaraAdvani pic.twitter.com/VXLaQ4iuDPरति अग्निहोत्री के बेटे तनुज विरवानी ने शेयर की खुशखबरी
80 के दशक में धूम मचाने वालीं ‘एक-दूजे के लिए’ फेम एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के बेटे एक्टर तनुज विरवानी पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी तान्या जैकब ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। तनुज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फोटो शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी है। उन्होंने एक प्यारी सी पिंक कलर की क्रिएटिव पोस्ट शेयर की है, जिस पर लिखा है, “हमारी बेटी आ गई है। तान्या और तनुज। 24/09/2024.”
उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ये उनकी जिंदगी का सबसे आरामदायक दिन है। बता दें तनुज अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड थे। अगस्त में क्रिकेट खेलते समय वे एक हादसे का शिकार हो गए थे। उन्हें काफी चोटें भी आईं, जिसके बाद फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां उनकी सर्जरी हुई थी। तब तनुज ने कहा था कि अगले महीने हमारा पहला बच्चा दुनिया में आने वाला है।
मैं इसके लिए बहुत रोमांचित महसूस कर रहा हूं। तनुज के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने फिल्मों और ओटीटी दोनों ही जगह काम किया है। इस साल वे सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘योद्धा’ में दिखे थे। OTT की बात करें तो वे ‘इनसाइड एज’, ‘कोड एम’ जैसी कई बेहतरीन वेब सीरीज में अपने हुनर का प्रदर्शन कर चुके हैं।













