न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

WAR-2 के क्लाइमैक्स को लेकर 15 दिन तक आपस में टकराएंगे ऋतिक रोशन और जूनियन NTR

वर्ष 2019 में प्रदर्शित हुई और ब्लॉकबस्टर रही फिल्म वॉर एक बार फिर उस समय चर्चाओं में आ गई जब इसकी टीम द रोशन्स की सफलता पार्टी में एक साथ इकट्‌ठी हुई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 17 Feb 2025 5:15:15

WAR-2 के क्लाइमैक्स को लेकर 15 दिन तक आपस में टकराएंगे ऋतिक रोशन और जूनियन NTR

वर्ष 2019 में प्रदर्शित हुई और ब्लॉकबस्टर रही फिल्म वॉर एक बार फिर उस समय चर्चाओं में आ गई जब इसकी टीम द रोशन्स की सफलता पार्टी में एक साथ इकट्‌ठी हुई। सोशल मीडिया पर इस पार्टी की फोटोज और वीडियो वायरल हो गए, जिसके चलते सिने गलियारों में वॉर के सीक्वल वॉर-2 को लेकर एक बार फिर से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। गौरतलब है कि इस बार वॉर-2 के निर्देशन की कमान अयान मुखर्जी के हाथों में हैं, जबकि मूल फिल्म वॉर को सिद्धार्थ आनन्द ने निर्देशित किया था।

सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट के साथ प्रशंसकों को अपडेट रखने वाले निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इंस्टाग्राम पर कुल तीन तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनके साथ पत्नी ममता आनंद, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, वाणी कपूर भी दिखे। तस्वीरों में एक्टर्स मुस्कुराते हुए पोज देते दिखाई दिए।

बता दें, 'वॉर' का सीक्वल भी रिलीज के लिए तैयार है, जिसका निर्माण यशराज फिल्म्स कर रहा है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में तैयार 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी जैसे सितारे अहम भूमिका में हैं।

जानकारी के अनुसार वॉर की तुलना में वॉर 2 फिल्म में और भी एक्शन देखने को मिलेगा। हॉलीवुड के एक्शन निर्देशकों को फिल्म की टीम में शामिल किया गया है, जो 'ऐज ऑफ अल्ट्रॉन' के साथ 'जवान' और 'पठान' जैसी फिल्मों के एक्शन का निर्देशन कर चुके हैं।

इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि 'वॉर 2' का क्लाइमेक्स मुंबई में शूट होगा। ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर आगामी फिल्म ‘वॉर 2’ में एक-दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे। अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग 15 दिनों तक चलेगी।

एक सूत्र ने बताया, "यह आसानी से किसी भी एक्शन फिल्म के लिए शूट किया गया सबसे बड़ा क्लाइमेक्स सीक्वेंस है। भारत के दो सबसे बड़े सुपरस्टार एक शानदार एक्शन सीक्वेंस शूट करते नजर आएंगे, जिसका क्लाइमेक्स शानदार होगा।"

बड़े क्लाइमेक्स की शूटिंग मुंबई में की जाएगी और वाईआरएफ ने ऐसा सेट बनाया है जो किसी भी जानकारी को लीक होने से बचाने के लिए एक किले की तरह है।

सूत्र ने कहा, "'वॉर 2' की कहानी के बारे में कुछ भी लीक नहीं हुआ है। यह 2025 की सबसे बड़ी रिलीज होगी, क्योंकि यह वास्तव में एक अखिल भारतीय फिल्म (पैन इंडिया) है जिसमें ऋतिक और एनटीआर एक साथ नजर आएंगे।"

इस फिल्म में ऋतिक अपनी मेजर कबीर धालीवाल की भूमिका को दोहराते नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ एनटीआर जूनियर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी वॉर के सीक्वल में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में हैं।

फिल्म में ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, वाणी कपूर, आशुतोष राणा, अनुप्रिया गोयनका, दीपानिता शर्मा, संजीव वत्स, मशहूर अमरोही, यशराज सिंह, आरिफ जकारिया और मोहित चौहान जैसे मंझे हुए कलाकार हैं।

जानकारी के अनुसार फिल्म 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ