रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मचअवेटेड फिल्म 'फाइटर' लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। यह जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। दोनों स्टार्स ने फिल्म के लिए पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। अब इसकी शूटिंग शुरू होने से पहले ही रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज की जाएगी। पहले इसे वर्ष 2022 में रिलीज किया जाना था। इसके डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं। हाल ही में रितिक ने दीपिका और सिद्धार्थ के साथ फोटो शेयर की थीं।
कहा जा रहा है कि फिल्म में हवाई एक्शन और फाइटिंग सीन की भरमार होगी। वैसे भी रितिक की पर्सनलिटी और इमेज को देखते हुए कुछ ऐसा ही लग रहा है। यह भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म भी बताई जा रही है। इस फिल्म को भारत के साथ ही ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। स्क्रिप्ट कई साल में तैयार हुई है। रितिक निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ हैट्रिक जमाएंगे। यह जोड़ी इससे पहले 'बैंग बैंग' और 'वॉर' में काम कर चुकी है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थीं।
#FighterInTheatres
On #RepublicDay 2023, get ready to experience India’s first aerial action franchise #Fighter starring
दीपिका ने पूरी की इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग
इस बीच,
दीपिका पादुकोण ने डायरेक्टर शकुन बत्रा के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग
पूरी कर ली है। हालांकि, इस फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है,
लेकिन एक्ट्रेस ने फैन्स को जानकारी देते हुए बताया है कि जल्द ही यह फिल्म
टाइटल के साथ रिलीज के लिए मार्केट में उतरेगी। दीपिका ने सोशल मीडिया पर
शकुन बत्रा, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी संग सेट से कुछ मजेदार
झलकियां साझा की हैं। दीपिका ने लिखा कि प्यार, दोस्ती और यादें, वह भी
जिंदगी भर के लिए। यह फिल्म रोमांटिक फिक्शन ड्रामा पर आधारित है।
बेलबॉटम के कारण आगे खिसकी इस फिल्म की रिलीज डेट
अभिनेता
अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म 'बेलबॉटम' की रिलीज को लेकर लगातार चर्चा में
बने हुए हैं। पिछले दिनों यह दावा किया जा रहा था कि 'बेलबॉटम' के साथ 19
अगस्त को बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्मों में से एक 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9'
भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब वार्नर ब्रदर्स और यूनिवर्सल पिक्चर्स ने
फिल्म की रिलीज डेट टाल दी है। पिछले महीने जब ज्यादातर राज्यों में थिएटर
नहीं खुले थे, तो वार्नर ब्रदर्स और यूनिवर्सल पिक्चर्स ने जहां भी संभव
हो अपनी फिल्मों को रिलीज करने का फैसला किया था। जैसे ही दिल्ली खुली तो
मेकर्स ने फास्ट एंड फ्यूरियस 9 की रिलीज के लिए 19 अगस्त तय किया। बॉलीवुड
हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक यह तारीख आगे बढ़ गई है। फिल्म अब 3 सितंबर
को रिलीज होगी।














