Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टीवी पर धमाका: 'हॉउसफुल 5' ने 4.6 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ तोड़ा रिकॉर्ड

टीवी पर हाउसफुल 5 का वर्ल्ड प्रीमियर धमाका: 4.65 करोड़ व्यूज के साथ बनाया नया रिकॉर्ड। अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ने टीवी स्क्रीन पर दर्शकों को दिया भरपूर एंटरटेनमेंट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Nov 2025 3:42:21

टीवी पर धमाका: 'हॉउसफुल 5' ने 4.6 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ तोड़ा रिकॉर्ड

हाउसफुल फ्रेंचाइजी हमेशा से ही दर्शकों की पसंदीदा रही है, और इसकी पांचवीं फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया। अब यह फिल्म टीवी पर प्रीमियर हो चुकी है और दर्शकों को फिर से एंटरटेनमेंट का डबल डोज दे रही है। प्रीमियर के तुरंत बाद 'हाउसफुल 5' के व्यूज ने इसे साल का सबसे बड़ा टीवी प्रीमियर बना दिया है।

'हाउसफुल 5' ने दर्ज किया नया रिकॉर्ड

6 जून को अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इसके बाद 11 अक्टूबर को स्टार गोल्ड चैनल पर इसका वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हुआ।

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 1.91 करोड़ घरों में यह फिल्म देखी गई और कुल 4.65 करोड़ व्यूज हासिल किए। इस सफलता के साथ 'हाउसफुल 5' इस साल का सबसे बड़ा टीवी प्रीमियर बन गया। फिल्म की इनोवेटिव डुअल क्लाइमेक्स फॉर्मेट और यूनिक स्टोरीलाइन ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
अक्षय कुमार का रिएक्शन

वर्ल्ड टीवी प्रीमियर की इस सफलता के बाद अक्षय कुमार ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "हाउसफुल फ्रेंचाइजी हमेशा नॉनस्टॉप एंटरटेनमेंट और लाफ्टर के लिए जानी जाती है। टीवी पर भी ऐसा प्यार देख कर दिल भर आया। 4.65 करोड़ व्यूज तक पहुंचना वाकई एक माइलस्टोन है।" अक्षय ने अपने फैंस का धन्यवाद किया और कहा कि एक अच्छी और एंटरटेनिंग फिल्म हमेशा दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना लेती है।

'हाउसफुल 5' के बारे में

फिल्म साजिद नाडियाडवाला के नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है। लीड रोल में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, जैकलिन फर्नांडीज और नरगिस फाखरी हैं। साथ ही चित्रांगदा सिंह, नाना पाटेकर, संजय दत्त और फरदीन खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। सैक्निल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'हाउसफुल 5' ने कुल 183.3 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका