न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाउसफुल-5 के ट्रेलर में सोनम बाजवा ने लूटी महफिल, दमदार डांस से जैकलीन को दी टक्कर

बीते दिन मुंबई में फिल्म का ट्रेलर जोरदार अंदाज़ में लॉन्च किया गया, जहां अक्षय कुमार से लेकर जैकलीन फर्नांडिस तक लगभग पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, और सोशल मीडिया पर भी यह खूब ट्रेंड कर रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 28 May 2025 4:36:13

हाउसफुल-5 के ट्रेलर में सोनम बाजवा ने लूटी महफिल, दमदार डांस से जैकलीन को दी टक्कर

बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्मों में से एक 'हाउसफुल-5' अपनी रिलीज़ से महज कुछ दिन दूर है। बीते दिन मुंबई में फिल्म का ट्रेलर जोरदार अंदाज़ में लॉन्च किया गया, जहां अक्षय कुमार से लेकर जैकलीन फर्नांडिस तक लगभग पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, और सोशल मीडिया पर भी यह खूब ट्रेंड कर रहा है।

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल स्टारकास्ट है। कुल 28 सितारे इस कॉमेडी फिल्म का हिस्सा हैं, जिनमें अक्षय कुमार, चंकी पांडे, नाना पाटेकर, रंजीत जैसे दिग्गजों के साथ-साथ जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा जैसी पांच ग्लैमरस हीरोइन्स भी शामिल हैं।

पंजाबी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री सोनम बाजवा भी इस बार बॉलीवुड में पूरी दमदारी से एंट्री कर रही हैं। ट्रेलर में उनका डांस और स्क्रीन प्रेज़ेंस जैकलीन को भी टक्कर देता नजर आ रहा है। यह साफ है कि सोनम अब सिर्फ क्षेत्रीय नहीं, राष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ रही हैं।

फिल्म की कहानी सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं है। इसमें एक अरबपति के मर्डर का ट्विस्ट भी जोड़ा गया है, जो अपनी संपत्ति जॉली नाम के किरदार के नाम कर जाता है। यहीं से शुरू होती है सस्पेंस और कॉमेडी से भरी एक मनोरंजक यात्रा। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को दो अलग-अलग एंडिंग के साथ बनाया गया है और दोनों ही संस्करण सेंसर बोर्ड से पास हो चुके हैं। यानी दर्शकों को एक ही फिल्म में दो संभावित अंत देखने को मिलेंगे।

'हाउसफुल' फ्रेंचाइज़ी की यह पांचवीं फिल्म है और मेकर्स का दावा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी और मनोरंजक पेशकश होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज