न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘हाउसफुल 5’ के गाने में अक्षय सहित इन्होंने बांधा समां, विराट-अनुष्का के बच्चों पर प्यार लुटाती दिखीं नानी

साजिद नाडियाडवाला की मल्टीस्टारर मूवी ‘हाउसफुल 5’ को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही हैं। फैंस इस कॉमेडी मूवी को देखने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 May 2025 1:50:00

2 News : ‘हाउसफुल 5’ के गाने में अक्षय सहित इन्होंने बांधा समां, विराट-अनुष्का के बच्चों पर प्यार लुटाती दिखीं नानी

साजिद नाडियाडवाला की मल्टीस्टारर मूवी ‘हाउसफुल 5’ को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही हैं। फैंस इस कॉमेडी मूवी को देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच आज गुरुवार (15 मई) को फिल्म का दूसरा गाना ‘दिल ए नादान’ रिलीज कर दिया गया। गाने में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा जोश भरते नजर आ रहे हैं। इस गाने में वो सबकुछ है जिसे आप पसंद करेंगे। कलाकारों के बीच केमिस्ट्री, मंत्रमुग्ध कर देने वाले सीन, उलझन और लुभावना संगीत फैंस को झूमने पर मजबूर कर देगा।

व्हाइट नॉइज कलेक्टिव्स के कंपोज किए गए गाने को कुमार ने अपने बोल से सजाया है। इसे सिंगर मधुबंती बागची और सुमंतो मुखर्जी ने आवाज दी है। ‘हाउसफुल 5’ का संगीत टी-सीरीज ने प्रस्तुत किया है। तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी ‘हाउसफुल 5’ दर्शकों को अप्रत्याशित ट्विस्ट, रिब-टिकलिंग कॉमेडी और फुट-टैपिंग संगीत से भरी हंसी से भरी सवारी के लिए एक ग्लैमरस क्रूज पर ले जाती है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फरदीन खान, नाना पाटेकर, डिनो मोरिया, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, चंकी पांडे और जॉनी लीवर भी इस फिल्म में अपनी अदाकारी का तड़का लगाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म का पहला गाना 'लाल परी' पहले ही रिलीज हो चुका है। उल्लेखनीय है कि ‘हाउसफुल’ के अब तक के सभी पार्ट सुपरहिट रहे हैं और माना जा रहा है कि इस बार भी यह फिल्म कमाल करने में सफल रहेगी। वैसे भी अक्षय को एक अदद हिट की तलाश है। उनकी पिछली फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ भी उतनी नहीं चली जितनी उम्मीद की जा रही थी।

अकाय-वामिका के साथ नानी का वीडियो हो रहा वायरल, मां से मिलने पहुंची थीं अनुष्का

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इसके बाद से ही विरा व उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सुर्खियों में हैं। रिटायरमेंट के बाद कपल का प्रेमानंद महाराज से मिलने का वीडियो भी खूब वायरल हुआ। इस बीच सोशल मीडिया पर अब कपल का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों अपने परिवार संग टाइम स्पेंड करते दिखे।

इस दौरान उनके बच्चे वामिका और अकाय भी साथ में नजर आए। दरअसल अनुष्का अपनी मां से मिलने के लिए पहुंची थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का बेटे अकाय को गोद में लिए हुए हैं और उनकी बेटी वामिका पास में ही खड़ी हैं। विराट भी अनुष्का के पास खड़े हैं। इसी दौरान अनुष्का की मां अपनी बेटी को प्यार से चूमती हैं और दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं। फिर अनुष्का, अकाय को मां की गोद में देती हैं और विराट की सासू अपने नाती पर प्यार बरसाती हैं। वह वामिका को भी दुलारती है। हालांकि वीडियो में वामिका और अकाय का चेहरा नहीं दिख रहा।

बता दें अनुष्का और विराट अपने बच्चों को लेकर काफी प्राइवेसी रखते हैं। उन्होंने अभी तक दोनों का चेहरा रिवील नहीं किया है। अनुष्का कई दफा उनकी फोटो शेयर करती हैं, लेकिन इनमें फेस छिपाया हुआ होता है। कपल पैपराजी से अनुरोध करते रहते हैं कि वे उनके बच्चों की तस्वीरें न लें। विराट व अनुष्का ने साल 2017 में इटली में शादी की थी। साल 2021 में उन्होंने वामिका का स्वागत किया। पिछले साल फरवरी में लंदन में अकाय का जन्म हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज