न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

4 दिन में 'हाउसफुल 5' ने ठोकी सेंचुरी, 'ठग लाइफ' की कमाई रह गई आधी

‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के पहले दिन ही ₹24 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया और फिर सप्ताहांत में इसकी कमाई लगातार बढ़ती रही। शनिवार को फिल्म ने ₹31 करोड़ और रविवार को ₹32.5 करोड़ का कारोबार किया। सोमवार को थोड़ी गिरावट आई, लेकिन तब भी फिल्म ने ₹13.5 करोड़ कमा लिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 1:11:43

4 दिन में 'हाउसफुल 5' ने ठोकी सेंचुरी, 'ठग लाइफ' की कमाई रह गई आधी

5 जून 2025 को रिलीज हुई दो बड़ी फिल्मों – अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ और कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ – के बीच बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर देखने को मिली। हालांकि दोनों फिल्मों में स्टार पावर भरपूर थी, लेकिन कमाई के मामले में 'हाउसफुल 5' ने बाज़ी मार ली है। महज चार दिनों में अक्षय की इस मल्टीस्टारर कॉमेडी ने ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, वहीं 'ठग लाइफ' की रफ्तार पहले ही हफ्ते धीमी पड़ गई।

‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के पहले दिन ही ₹24 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया और फिर सप्ताहांत में इसकी कमाई लगातार बढ़ती रही। शनिवार को फिल्म ने ₹31 करोड़ और रविवार को ₹32.5 करोड़ का कारोबार किया। सोमवार को थोड़ी गिरावट आई, लेकिन तब भी फिल्म ने ₹13.5 करोड़ कमा लिए।

इस तरह चार दिनों में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹101 करोड़ हो गया है। इसकी ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 19.78% रही, जो एक मल्टीस्टारर फिल्म के लिए अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है।

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार शामिल हैं। निर्देशन किया है तरुण मनसुखानी ने।

कमल हासन की 'ठग लाइफ' की धीमी शुरुआत

दूसरी ओर, मणिरत्नम की फिल्म ‘ठग लाइफ’ उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। कमल हासन, त्रिशा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी और सिलंबरासन टीआर जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म की कहानी और निर्देशन दर्शकों को बांध नहीं पाए।

पहले दिन फिल्म ने ₹15.5 करोड़ की अच्छी शुरुआत की, लेकिन इसके बाद लगातार गिरावट देखने को मिली —

दूसरे दिन: ₹7.15 करोड़

तीसरे दिन: ₹7.75 करोड़

चौथे दिन: ₹6.5 करोड़

पांचवें दिन: ₹3.25 करोड़

अब तक कुल कलेक्शन ₹40.15 करोड़ ही रहा है। विवादों में फंसी फिल्म की कहानी को लेकर भी दर्शकों और समीक्षकों ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी है।

जहां 'हाउसफुल 5' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही, वहीं 'ठग लाइफ' उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। इस मुकाबले में फिलहाल साफ तौर पर अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' जीतती नजर आ रही है, जबकि कमल हासन की 'ठग लाइफ' को दर्शकों से जुड़ने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग

खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य

जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक

सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज

तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित

अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब

बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान

'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म

फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल

लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान

लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज