न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनी सिंह की चमकी किस्मत, धुल गई बैड बॉय की इमेज, IIFA 2025 में जीता अवार्ड

उन्होंने जयपुर में चल रहे आईफा 2025 में अपनी डॉक्यूमेंट्री के लिए पुरस्कार जीत लिया है। इस पुरस्कार जीतने के साथ ही उनकी बैड बॉय वाली इमेज धुल गई है। हनी सिंह अब फिर से टॉप पर आ गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 09 Mar 2025 1:01:56

हनी सिंह की चमकी किस्मत, धुल गई बैड बॉय की इमेज, IIFA 2025 में जीता अवार्ड

रैपर हनी सिंह पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चाओं में हैं। लम्बे समय के ब्रेक के बाद उन्होंने संगीत के क्षेत्र में वापसी कर ली है और अब वे अपने म्यूजिकल टूर की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसी बीच हनी सिंह की किस्मत चमक गई है। उन्होंने जयपुर में चल रहे आईफा 2025 में अपनी डॉक्यूमेंट्री के लिए पुरस्कार जीत लिया है। इस पुरस्कार जीतने के साथ ही उनकी बैड बॉय वाली इमेज धुल गई है। हनी सिंह अब फिर से टॉप पर आ गए हैं।
हनी सिंह कि जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'यो यो हनी सिंह: फेमस' (Yo Yo Honey Singh: Famous) ने IIFA में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का खिताब जीत लिया है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ये सीरीज हनी सिंह के करियर की जर्नी बताती है।
जिंदगी की कहानी बताती है डॉक्यूमेंट्री

मोजेज सिंह द्वारा निर्देशित और सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह डॉक्यूमेंट्री गायक हिरदेश सिंह जिन्हें हनी सिंह के नाम से जाना जाता है के जीवन की एक दुर्लभ झलक पेश करती है। यह डॉक्यूमेंट्री सुर्खियों के पीछे के व्यक्ति पर प्रकाश डालती है। संगीत उद्योग में उनके उदय से लेकर उनके रास्ते में आने वाली चुनौतियों और विवादों तक। ऑस्कर विजेता परियोजनाओं के लिए मशहूर सिख्या एंटरटेनमेंट ने गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। एडीटिंग दीपा भाटिया ने किया है जबकि रौनक बजाज एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं। हनी सिंह उन भारतीय रैपर्स में से एक हैं जिन्होंने भारतीय हिप-हॉप इंडस्ट्री और बॉलीवुड मेनस्ट्रीम म्यूजिक इंडस्ट्री में प्रसिद्धि हासिल की। उनके कुछ मशहूर गानों में 'चार बोतल वोडका', 'लुंगी डांस', 'ब्राउन रंग', 'देसी कलाकार' और अन्य शामिल हैं।

लिया था ब्रेक

हालांकि हनी सिंह के करियर में तब नाटकीय मोड़ आया जब वह कुछ सालों के लिए लोगों की नजरों से ओझल हो गए बाद में उन्होंने खुलासा किया कि वह मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। 'लुंगी डांस' रैपर ने हाल ही में अपने एल्बम 'ग्लोरी' से अपना नया ट्रैक 'मेनियाक' रिलीज़ किया है। गाने के वीडियो में ईशा गुप्ता हैं। इसमें रागिनी विश्वकर्मा द्वारा गाया गया एक भोजपुरी छंद भी है। इस बीच हनी सिंह अपने 'मिलियनेयर इंडिया' टूर के हिस्से के रूप में भारत भर के 10 प्रमुख शहरों में प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। वह पुणे (14 मार्च), अहमदाबाद (15 मार्च), बेंगलुरु (22 मार्च), चंडीगढ़ (23 मार्च) और जयपुर (29 मार्च) में परफॉर्म करेंगे, जिसका फाइनल शो 5 अप्रैल को कोलकाता में होगा। टूर शेड्यूल के मुताबिक रैपर पहले ही लखनऊ, दिल्ली और इंदौर में परफॉर्म कर चुके हैं।

सुधारी बैड बॉय की इमेज

हनी सिंह के करियर के शुरुआत में कुछ अलग इमेज थी। हनी सिंह ने बैडबॉय की तरह गाने बनाए और युवाओं के बीच इसी इमेज से पॉपुलर हुए। लेकिन ब्रेक के बाद लौटे हनी सिंह ने अपनी इस इमेज को सुधारने का फैसला लिया था। अब लगातार प्रयासों से हनी सिंह ने अपनी इमेज सुधार ली है और फिर से काम पर लौट आए हैं।

IIFA 2025 फिलहाल जयपुर में चल रहा है। 9 मार्च को होने वाले भव्य IIFA अवॉर्ड्स नाइट में प्रतिष्ठित फिल्म शोले की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रसिद्ध राज मंदिर सिनेमा में एक विशेष स्क्रीनिंग के साथ इसका विशेष जश्न मनाया जाएगा। महान MMA फाइटर और कॉम्बैट स्पोर्ट्स के अग्रदूत एंथनी पेटिस भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस साल दर्शक कार्तिक आर्यन को IIFA अवॉर्ड्स के होस्ट के रूप में देखेंगे। बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान इस मार्च में एक परफॉर्मर के रूप में IIFA के 25वें संस्करण में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड