न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हनी ने 1 रात में भरा था 38 लाख का बिल, बताया पूरा किस्सा, अर्पिता ने आयुष को ऐसे किया बर्थडे विश

सिंगर और रैपर हनी सिंह देश के साथ पूरी दुनिया में मशहूर हैं। लोग उनकी स्टाइल पर फिदा हैं। हनी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। हनी ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Oct 2024 12:58:08

2 News : हनी ने 1 रात में भरा था 38 लाख का बिल, बताया पूरा किस्सा, अर्पिता ने आयुष को ऐसे किया बर्थडे विश

सिंगर और रैपर हनी सिंह देश के साथ पूरी दुनिया में मशहूर हैं। लोग उनकी स्टाइल पर फिदा हैं। हनी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। हनी ने बॉलीवुड में कई लोकप्रिय गानों को आवाज दी है। हनी नशे की लत के चलते लंबे समय तक मनोरंजन जगत से दूर रहे, लेकिन अब वे शानदार वापसी कर चुके हैं। उनका गाना ‘बिलेनियर’ यूट्यूब पर नंबर वन बन गया है। इस बीच हनी ने मिर्ची प्लस के साथ बातचीत में एक खास किस्सा शेयर किया। हनी ने बताया कि दुबई क्लब में पार्टी हो गई थी और उन्होंने 31 लोगों का बिल भरा था जो 38 लाख रुपए हुआ था और उसे चुकाने के लिए 3 क्रेडिट कार्ड लगे थे।

इंटरव्यू में हनी से पूछा गया कि उन्होंने जीवन में अब तक सबसे महंगी चीज क्या खरीदी? इस पर हनी ने कहा कि हमने जिंदगी में ना पार्टीज में बहुत पैसे उड़ाए। पता लगा कि बिल फट गया इतना बड़ा, घर वापस तो खाली हाथ आ रहे हैं। साल 2013 की बात है ये, क्लब होता था, पार्टी करने गए थे हम 8 लड़के, सारे दारूबाज। उस टाइम की बात कर रहा हूं, बहुत महंगा होता था दुबई, अब काफी सस्ता हो गया है। पार्टी कर रहे हैं, बोतलें आ रही हैं, लड़कियां आ रही है, उस टेबल वाली लड़कियां भी हमारे टेबल पर। तो 23 लड़कियां और 8 लड़के हमारे टेबल पर और 4 टेबल जोड़ रखे थे।

इतना बड़ा हमारा घेरा है और टेबल पर ठपा-ठप दारू चल रही है। तब 38 लाख का बिल दिया, 3 क्रेडिट कार्ड लगे थे 1 रात में। उल्लेखनीय है कि हनी ‘मेरे महबूब’, ‘ब्रिंग मी बैक’, ‘ब्लू आइज’, ‘देसी कलाकार’, ‘लव डोज’, ‘वन बॉटल डाउन’, ‘धीरे-धीरे’, ‘मेलोडी रोजा’ जैसे कई हिट गानों की सौगात फैंस को दे चुके हैं। लंबे समय तक ब्रेक लेने के बाद साल 2023 में हनी ने ‘कालास्टार’ गाने के साथ वापसी की थी। जल्द ही उनकी जिंदगी पर एक डॉक्यूमेंट्री ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।

एक्टर आयुष शर्मा हुए 34 के, अर्पिता ने फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने शनिवार (26 अक्टूबर) को अपना 34वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनकी पत्नी अर्पिता ने उनके लिए एक दिल छू लेने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की। अर्पिता ने आयुष की शानदार तस्वीर साझा कर भावुक पोस्ट लिखी। अर्पिता ने लिखा, “तुम मेरे लिए उससे कहीं ज्यादा मायने रखते हो, जितना तुम कभी नहीं जान पाओगे। मेरे प्यार आयुष को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

इस खास दिन और हर दूसरे दिन, मैं तुम्हें दिखाने के तरीके खोजूंगी कि तुम कितने अद्भुत, सराहनीय और प्यारे हो। आयत के सुपरपापा, आहिल के सुपरहीरो और मेरे सुपरमैन। हमें एक ही जीवन मिलता है और मैं बहुत आभारी हूं कि मैं तुमसे अपने जीवन में मिली। हम तुमसे प्यार करते हैं, हमारे पसंदीदा व्यक्ति।” आयुष को अंगद बेदी, मिनी माथुर सहित कई सेलेब्स ने विश किया। बर्थडे पार्टा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसमें आयुष परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में दो केक काटते नजर आ रहे हैं। आयुष ने साल 2014 में अर्पिता के साथ शादी की थी। उनके 8 साल का बेटा आहिल और 5 साल की बेटी आयत है। आयुष ने साल 2018 में वरीना हुसैन के साथ 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पिछली फिल्म ‘रुसलान’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार