Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हनी सिंह की जिंदगी में हुई नए प्यार की एंट्री! इनके साथ शेयर किया बर्थडे पार्टी का वीडियो, फैंस का दिल हुआ खुश

मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (42) हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कुछ सालों तक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हुए हनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Apr 2025 11:21:51

हनी सिंह की जिंदगी में हुई नए प्यार की एंट्री! इनके साथ शेयर किया बर्थडे पार्टी का वीडियो, फैंस का दिल हुआ खुश

मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (42) हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कुछ सालों तक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हुए हनी की वापसी हो चुकी है। वे फॉर्म में हैं और लगातार शानदार म्यूजिक वीडियो पेश कर अपने फैंस को खुश होने का मौका दे रहे हैं। इसके अलावा वे जहां भी लाइव कॉन्सर्ट करते हैं वहां उनकी प्रस्तुति का मजा लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। हनी अपने हुनर के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहते हैं। उनकी लव लाइफ को लेकर लगातार अटकलें लगाई जाती रहती हैं।

अब माना जा रहा है कि उनकी जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो चुकी है। हनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। यह सबका ध्यान खींच रहा है। इसमें हनी एक बर्थडे पार्टी में दिख रहे हैं और उनके साथ हाथ पकड़कर एक युवती भी नजर आ रही है। उसका नाम एम्मा बकर बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो एम्मा इजिप्ट की मॉडल हैं। हनी ने एम्मा का हाथ पकड़ा है। पार्टी एम्मा के जन्मदिन की है।

दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं। वीडियो में एम्मा और उनके दोस्त एक रेस्टोरेंट में हैं। बैकग्राउंड में हनी का पॉपुलर सॉन्ग ‘मिलियनेयर’ बज रहा है। दोनों को एक-दूसरे का हाथ थामे और बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। हनी ने कैप्शन में एम्मा को टैग करते हुए लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं क्लियोपेट्रा।”

हनी का साल 2022 में शालिनी तलवार से हो चुका है तलाक

ये वीडियो देख फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। उन्हें यह जोड़ी परफेक्ट लग रही है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने खूब प्यार लुटाया। किसी ने लिखा, "ब्यूटीफुल कपल!" तो किसी ने कहा, "यो यो वापस अपने एलीट स्टाइल में हैं।" एक यूजर ने लिखा, ‘हनी पाजी को न्यू लाइफ पार्टनर मिल गई।” दूसरे यूजर ने लिखा, “भाभी मिल गई।” तीसरे यूजर ने लिखा, “लगता है पाजी को पसंद आ गई है।” चौथे यूजर ने लिखा, “बॉस की नई बेगम है।” पांचवें यूजर ने लिखा, “क्लियोपेट्रा के साथ एक वीडियो तो बनता है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘नई गर्लफ्रेंड पाजी।’

हालांकि इस बारे में अभी तक न तो हनी ने कुछ कहा है और न ही एम्मा का कोई बयान सामने आया है। इससे पहले हनी का नाम एक्ट्रेस नुसरत भरुचा के साथ भी जोड़ा जा चुका है। हनी की शादी साल 2011 में शालिनी तलवार के साथ हुई थी, लेकिन साल 2022 में उनका तलाक हो गया। बता दें हनी ने हाल ही में अपना मिलेनियर इंडिया टूर किया। इसकी शुरुआत उन्होंने मुंबई टूर से की थी। इसके बाद लखनऊ, दिल्ली, इंदौर, पुणे, अहमदाबाद, बैंगलोर, चंडीगढ़, जयपुर और कोलकाता में कार्यक्रम हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका