न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हनी ईरानी ने शबाना आजमी को लेकर कही यह बात, बताया जावेद अख्तर कब हो गए थे अहंकारी और घमंडी

मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कई मामलों पर खुलकर बात की। बता दें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 2:02:37

2 News : हनी ईरानी ने शबाना आजमी को लेकर कही यह बात, बताया जावेद अख्तर कब हो गए थे अहंकारी और घमंडी

मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कई मामलों पर खुलकर बात की। बता दें जावेद ने साल 1972 में हनी के साथ शादी की थी। उनके बेटा फरहान और बेटी जोया अख्तर हैं। हालांकि शादी के 13 साल बाद जावेद-हनी का तलाक हो गया। तब जावेद की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस शबाना आजमी पर हनी का घर तोड़ने के आरोप भी लगे थे। अब हनी ने बताया है कि तलाक की असल वजह कुछ और ही थी। हनी ने फिल्मफेयर के साथ बातचीत में कहा कि ‘सीता और गीता’ फिल्म के दौरान मुझे जावेद से प्यार हो गया था। एक बार उन्होंने मुझे गेम के दौरान कार्ड चुनने को कहा और वो जीत गए।

उन्होंने मजाक में कहा कि तुम मेरे लिए बहुत लकी हो, मुझे लगता है कि मुझे तुमसे शादी कर लेनी चाहिए। हम 7-8 महीने तक डेट करते रहे। जावेद से अलग होने के दौरान मुझे गुस्सा तो आया, लेकिन मैंने कभी भी ड्रामा नहीं किया। मुझे लगा कि ये काम नहीं कर रहा था और मैंने हमेशा कहा है कि ये शबाना की वजह से कभी नहीं हुआ। मुझे नहीं पता कि इसे क्या नाम दिया जाए। शायद वो मुझसे कुछ बिल्कुल अलग चाहते थे, जो मेरे पास था।

आज भी हमारे बीच बहुत प्यार और इज्जत है। मुझे पता है कि वो कभी भी ऐसा कुछ नहीं कहेंगे या ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे मेरे बच्चों को नुकसान पहुंचे। ये एक ऐसी चीज है जिसके बारे में मुझे पूरा भरोसा है। इसलिए मुझे लगता है कि इसने मेरे लिए सब कुछ आसान बना दिया। उल्लेखनीय है कि शबाना से जावेद का कोई बच्चा नहीं है। हालांकि शबाना अपने दोनों सौतेले बच्चों पर भरपूर प्यार लुटाती हैं और उनका हनी से भी मजबूत रिश्ता है।

honey irani,shabana azmi,actress shabana azmi,javed akhtar,lyricist javed akhtar,honey javed,shabana javed,salim khan,farhan akhtar,zoya akhtar

‘जावेद कहते थे कि हमें मत बताओ कि क्या करना है, हम जानते हैं’

हनी ने जावेद और सलीम खान की जोड़ी के बारे में भी बात की। सलीम-जावेद की जोड़ी ने 70-80 के दशक में ‘शोले’ सहित कई सुपरहिट फिल्में लिखी थीं। हनी से पूछा गया कि जब इंडस्ट्री में सलीम-जावेद की जोड़ी राज कर रही थी तो क्या उस दौरान जावेद अख्तर में घमंड था? इस पर हनी ने कहा कि कुछ घमंड? उनमें बहुत ज्यादा घमंड था। जावेद कहा करते थे कि आपको नहीं पता आप क्या बात कर रही हैं या तुम नहीं समझोगी। वह दूसरे लोगों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार करते थे।

जब कोई उन्हें सलाह देने की कोशिश करता था कि सर आपको ऐसी बात नहीं करनी चाहिए...या आपको यह कर लेना चाहिए...तो वो जवाब देते थे कि हमें मत बताओ कि क्या करना है, हम जानते हैं। तो उनमें यह गुण था, उनमें अहंकार था। और मैंने यह देखा है। हनी से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी जावेद को इस बारे में बोला? इस पर हनी ने जवाब दिया कि बोलते तो थे हम...पर अगर वो सुने तो। वो बस कहते हैं कि हां, तुम सही कह रही हो। गौरतलब है कि पिछले साल सलीम-जावेद को लेकर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई थी, जिसे खूब पसंद किया गया। सलीम सुपरस्टार सलमान खान के पिता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी