सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को रविवार को एक सांप ने काट लिया था अब खबर है कि एक पॉप सिंगर को सांप ने काट लिया। पॉप सिंगर का नाम Maeta है, जो हॉलीवुड में काम करती है। सांप के काटने का वीडियो भी सामने आया है। 21 साल की Maeta को वीडियो में एक कारपेट पर लेटे हुए देखा जा सकता है। उनके आसपास कुछ सांप हैं। एक सांप उनके चेहरे के पास भी है, जो अचानक से उन्हें डस लेता है। Maeta सांप को खुद से अलग करती हैं और दर्द में दूसरी तरफ रोल हो जाती हैं। ऑफ कैमरा एक व्यक्ति कहता है- 'ओह सांप ने उसे ऐसे काटा।'
Maeta ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'आप सभी के लिए वीडियो बनाने के लिए मुझे इन चीजों से गुजरना पड़ता है।'
ट्विटर पर भी इस वीडियो को Maeta ने शेयर किया और लिखा, 'दोबारा कभी नहीं।'














