न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Hit 3 BO Collection Day 2: ‘हिट 3’ ने दूसरे दिन भी मारी बाज़ी, नानी की फिल्म ने दो दिन में कमा लिए इतने करोड़

नानी स्टारर हिट: द थर्ड केस ने रिलीज के दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। दो दिन में 31 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी हिट फ्रैंचाइज़ी ओपनर बन गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 03 May 2025 9:28:59

 Hit 3 BO Collection Day 2: ‘हिट 3’ ने दूसरे दिन भी मारी बाज़ी, नानी की फिल्म ने दो दिन में कमा लिए इतने करोड़

तेलुगु सुपरस्टार नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हिट 3’ या ‘हिट: द थर्ड केस’ ने 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म के ट्रेलर और प्रचार को लेकर पहले से ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ था, जिसका असर इसकी रिलीज के दिन साफ नजर आया। ओपनिंग डे पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। चलिए जानते हैं कि ‘हिट: द थर्ड केस’ ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

‘हिट: द थर्ड केस’ ने रिलीज के दूसरे दिन कितनी कमाई की?

सैलेश कोलानू के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर फिल्म को दर्शकों से बहुत ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि फिल्म को अजय देवगन की ‘रेड 2’ और सूर्या की ‘रेट्रो’ से कड़ा मुकाबला मिला, लेकिन इसके बावजूद भी नानी स्टारर ने अपने लिए मजबूत जगह बनाई। फिल्म ने न सिर्फ अच्छी कमाई की, बल्कि यह नानी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग भी बन गई। खास बात ये है कि 21 करोड़ की ओपनिंग के साथ यह ‘हिट’ फ्रैंचाइज़ी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है।

सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘हिट: द थर्ड केस’ ने रिलीज के दूसरे दिन 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे फिल्म की दो दिन की कुल कमाई अब 31 करोड़ रुपये हो गई है।

‘हिट: द थर्ड केस’ ने दो दिन में ही बजट का बड़ा हिस्सा वसूल किया

फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस जारी है। यह फिल्म 60 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है और केवल दो दिनों में ही इसने अपने बजट का आधा से अधिक हिस्सा वसूल कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि वीकेंड के दौरान फिल्म और भी ज्यादा कलेक्शन करेगी और पहले ही हफ्ते में अपना पूरा बजट वसूल कर लेगी।

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

‘हिट: द थर्ड केस’ एक इंटेंस क्राइम थ्रिलर है जो होमिसाइड इंटरवेंशन टीम (एचआईटी) के एक टॉप ऑफिसर एसपी अर्जुन सरकार की कहानी को पेश करती है। फिल्म में अर्जुन सरकार एक के बाद एक हो रही क्रूर हत्याओं की तह तक पहुंचने की कोशिश करता है, जिससे उसकी जांच श्रीनगर से लेकर विशाखापट्टनम तक फैली हुई नजर आती है। नानी ने पुलिस ऑफिसर के किरदार में एक बार फिर से दमदार परफॉर्मेंस दी है। उनके साथ श्रीनिधि शेट्टी, सूर्या श्रीनिवास, राव रमेश और ब्रह्माजी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह फिल्म 'हिट' फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त है, जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है और यह नानी की अब तक की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सक्सेस में शुमार होती जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी