न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'उनकी एब्स नकली हैं': Salman Khan पर 'दबंग' डायरेक्टर Abhinav Kashyap का तगड़ा वार

एक ताज़ा इंटरव्यू में अभिनव ने दावा किया है कि सलमान खान की “एब्स नकली हैं” और उन्होंने दबंग की शूटिंग के दौरान किसी भी तरह का स्टंट खुद नहीं किया, बल्कि लगभग हर मुश्किल सीन में बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 21 Sep 2025 1:23:01

'उनकी एब्स नकली हैं': Salman Khan पर 'दबंग' डायरेक्टर Abhinav Kashyap का तगड़ा वार

बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'दबंग' के डायरेक्टर अभिनव कश्यप एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है उनका सलमान खान पर किया गया ताज़ा और तीखा हमला। एक ताज़ा इंटरव्यू में अभिनव ने दावा किया है कि सलमान खान की “एब्स नकली हैं” और उन्होंने 'दबंग' की शूटिंग के दौरान किसी भी तरह का स्टंट खुद नहीं किया, बल्कि लगभग हर मुश्किल सीन में बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया।

अभिनव कश्यप, जो पहले भी सलमान खान और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं, इस बार और ज़्यादा खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने यूट्यूब चैनल 'बॉलीवुड ठिकाना' को दिए इंटरव्यू में सलमान की फिटनेस, ऑन-सेट आदतें और उनकी इमेज को लेकर कई विवादास्पद बातें कही हैं।

डायरेक्टर का कहना है कि सलमान खान का सेट पर कोई जिम नहीं होता था, और वह बस शूटिंग से पहले कुछ पुशअप्स करके खुद को "पंप" करते थे ताकि मोटापा छुपाया जा सके। अभिनव का दावा है कि “वह बहुत फिट नहीं हैं। दबंग के वक्त उनकी आंखों के नीचे सूजन थी। उनके चेहरे को ठीक करने के लिए हमें डिजिटल टचअप कराना पड़ा और उसका बजट 8 लाख रुपये तक गया।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि “सलमान की आंखों की सूजन हटाने से लेकर चेहरे की चमक तक सब कुछ डिजिटल था।” अभिनव के मुताबिक, “मैंने बाद में सुना कि उनकी कुछ फिल्मों में जो एब्स दिखते हैं, वो असली नहीं होते, बल्कि विजुअल इफेक्ट्स का कमाल हैं।”

स्टंट को लेकर भी अभिनव का बयान हैरान करने वाला रहा। उन्होंने कहा, “सलमान खान रिस्क नहीं लेते। दबंग की शूटिंग के दौरान एक चेज़ सीक्वेंस था जिसमें बारिश की वजह से ज़मीन कीचड़ से भरी थी। उस सीन को करने से सलमान ने मना कर दिया क्योंकि उन्हें डर था कि अगर कीचड़ में फिसल गए तो लोग हंसेंगे। वो बहुत ही सेफ खेलते हैं और मुश्किल से भाग पाते हैं। चेज़ सीन्स से लेकर फाइट तक, सब कुछ उनका बॉडी डबल करता है।”

अभिनव कश्यप के इन बयानों ने एक बार फिर बॉलीवुड में सनसनी मचा दी है। सलमान खान को लेकर पहले से ही कई विवाद चल रहे हैं, और यह नया आरोप उनकी फिटनेस इमेज और एक्शन हीरो की छवि पर सवाल खड़े करता है।

अब देखना ये होगा कि सलमान या उनके करीबी इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन इतना तय है कि 'दबंग' डायरेक्टर और 'दबंग' हीरो के बीच यह विवाद अभी खत्म होने वाला नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी