न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जगदेक वीरुडु अतिलोक सुंदरी के सीक्वल के संकेत, रामचरण के साथ नजर आ सकती जाह्नवी कपूर, नाग अश्विन का निर्देशन

तेलुगु सिनेमा की कालजयी फिल्म ‘जगदेक वीरुडु अतिलोक सुंदरी’ (1990) की जादुई वापसी ने न सिर्फ पुरानी यादों को ताजा किया बल्कि एक नए उत्साह को भी जन्म दिया है। चिरंजीवी और रामचरण ने इसके सीक्वल के संकेत दिए और इसके निर्देशन के लिए नाग अश्विन को उपयुक्त माना है। हो सकता है आने वाले समय में तेलुगु सिनेमा को एक और ब्लॉकबस्टर मिल जाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 10 May 2025 8:37:05

जगदेक वीरुडु अतिलोक सुंदरी के सीक्वल के संकेत, रामचरण के साथ नजर आ सकती जाह्नवी कपूर, नाग अश्विन का निर्देशन

तेलुगु सिनेमा की कालजयी फिल्म ‘जगदेक वीरुडु अतिलोक सुंदरी’ (1990) की जादुई वापसी ने न सिर्फ पुरानी यादों को ताजा किया बल्कि एक नए उत्साह को भी जन्म दिया है। चिरंजीवी और दिवंगत श्रीदेवी की मुख्य भूमिका वाली यह फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म 9 मई को दोबारा सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई। लेकिन इस बार यह सिर्फ री-रिलीज नहीं, बल्कि एक नए अध्याय की संभावनाओं का संकेत भी बन गई।

री-रिलीज के मौके पर आयोजित एक विशेष बातचीत में राम चरण और चिरंजीवी की मौजूदगी ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। इसी दौरान राम चरण ने फिल्म के अंत में अधूरी रह गई कहानी को लेकर मजाकिया अंदाज़ में निर्देशक नाग अश्विन से जवाब मांगा। उन्होंने कहा, “हम आज भी जानना चाहते हैं कि उस आखिरी सीन में अंगूठी और मछली का क्या हुआ? इसका जवाब सिर्फ एक ही व्यक्ति दे सकता है – नाग अश्विन। और हम सिर्फ पूछ नहीं रहे, हम जवाब की मांग कर रहे हैं।”

इस हल्के-फुल्के मज़ाक के बाद बातचीत ने गंभीर मोड़ लिया जब राम चरण ने फिल्म की विरासत और उसे गढ़ने वाली टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा, “यह एक सपनों की टीम थी – अश्विनी दत्त गरु, राघवेंद्र राव गरु, इलैयाराजा गरु, विन्सेंट गरु और परुचुरी ब्रदर्स। इस तरह की साझेदारी दुर्लभ है। बचपन में ‘जय चिरंजीवा जगदेक वीरा’ गीत सुनकर शायद मैं हनुमान भक्त बन गया। यह मेरी सबसे प्रिय फिल्मों में से एक है – जादुई, रोमांचक और दिल को छू लेने वाली।”

चिरंजीवी ने भी बातचीत में उत्साह बढ़ाते हुए संभावित सीक्वल के प्रति रुचि दिखाई और ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ के निर्देशक नाग अश्विन को इस जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त बताया। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर सीक्वल बनता है तो उसमें राम चरण और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर को मुख्य भूमिका दी जा सकती है।

यह प्रस्ताव सुनते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं। खासकर इसलिए क्योंकि राम चरण और जान्हवी कपूर पहले से ही फिल्म ‘पेड्डी’ में साथ काम कर रहे हैं, जिससे प्रशंसकों को यह जोड़ी ‘जगदेक वीरुडु…’ के नए संस्करण के संकेत जैसी लग रही है।

हालांकि, फिल्म के सीक्वल को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशंसकों के बीच उत्साह चरम पर है। अगर यह सपना साकार होता है, तो तेलुगु सिनेमा को एक और ऐतिहासिक और जादुई अनुभव मिलने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी