न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन पैन इंडिया फिल्मों से मालामाल होगा हिन्दी बॉक्स ऑफिस, क्या पुष्पा 2 के इतिहास को दोहरा पाएंगे प्रभास

बॉक्स ऑफिस को वर्ष 2025 से भी काफी आशाएँ हैं। इस वर्ष भी दक्षिण भारत की कई फिल्मों का प्रदर्शन पैन इंडिया के तौर पर होने वाला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 1:37:36

इन पैन इंडिया फिल्मों से मालामाल होगा हिन्दी बॉक्स ऑफिस, क्या पुष्पा 2 के इतिहास को दोहरा पाएंगे प्रभास

वर्ष 2024 में भारतीय सिने बॉक्स ऑफिस ने अच्छी सफलता प्राप्त की। वर्ष 2024 में हिन्दी सिनेमा में जहाँ हॉरर कामेडी फिल्मों का वर्चस्व रहा, वहीं दक्षिण भारत में एक्शन फिल्मों ने अपना कब्जा रखा। पूरे भारत में एकमात्र फिल्म पुष्पा 2 : द रूल को जबरदस्त सफलता हाथ लगी। इस फिल्म ने मूल भाषा तेलुगू से 3 गुना ज्यादा कमाई हिन्दी भाषा में की। पुष्पा 2 को उत्तर भारत में जो सफलता मिली उसने दक्षिण भारतीय सितारों की लोकप्रियता को साबित किया।

बॉक्स ऑफिस को वर्ष 2025 से भी काफी आशाएँ हैं। इस वर्ष भी दक्षिण भारत की कई फिल्मों का प्रदर्शन पैन इंडिया के तौर पर होने वाला है। इन फिल्मों में कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्हें लेकर न सिर्फ साउथ बॉक्स ऑफिस अपितु नार्थ बॉक्स ऑफिस भी नजरें गड़ाए हुए है। इन फिल्मों में रजनीकांत, कमलहासन, प्रभास जैसे बड़े सितारों के साथ ऋषभ शेट्‌टी और रामचरण भी नजर आएंगे।

आइए डालते हैं एक नजर इन फिल्मों पर—

गेम चेंजर

दक्षिण भारत के ख्यातनाम सितारे रामचरण राजामौली की फिल्म RRR के बाद सिनेमाई परदे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को पैन इंडिया के तौर पर प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ किआरा आडवाणी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन ख्यातनाम निर्देशक शंकर ने किया है। हालांकि शंकर की पिछले वर्ष प्रदर्शित हुई कमल हासन अभिनीत इंडियन 2 बुरी तरह से असफल हो गई थी। लेकिन गेम चेंजर को लेकर माहौल और दर्शकों की उत्सुकता कुछ अलग नजर आ रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल दिखाने में सफल होगी।

राजा साहब

‘कल्कि 2898 एडी’ के 1000 करोड़ कमाने के बाद प्रभास की अगली फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। प्रभास के पास कई बड़ी फिल्में हैं। एक तरफ जहाँ वे प्रशांत नील की सालार 2 को शुरू करने जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वे इस वर्ष दर्शकों के सामने राजा साहब के रूप में आने को तैयार हैं। मारूति के निर्देशन में बनी राजा साहब एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसके लिए कहा जा रहा है कि प्रभास इसमें तीन अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

कुली

मेगास्टार रजनीकांत की फिल्मों का सभी को इंतजार रहता है। वर्ष 2023 में जेलर से बड़ी सफलता पाने वाले रजनीकांत 2024 में वैट्‌टायन में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे। हालांकि फिल्म को वो सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद की जा रही थी। फिर भी फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। साल 2025 में रजनीकांत अपने प्रसिद्ध जोनर एक्शन में वापसी करते नजर आएंगे। लोकेश कनकराज के निर्देशन में बनी ‘कुली’ में वे एक बार फिर से अपने हाथ पैरों जलवा बिखरते दिखाई देंगे। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा श्रुति हासन, सत्यराज और नागार्जुन भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ये फिल्म 1 मई को रिलीज होगी।

ठग लाइफ

वर्ष 2024 में प्रभास के साथ कल्कि 2898 में विशेष भूमिका में दिखाई दिए कमल हासन इस वर्ष गैंगस्टर ड्रामा ‘ठग लाइफ’ में नजर आंगे। 30 साल बाद वे निर्देशक मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म ठग लाइफ में दिखाई देंगे। मणिरत्नम के साथ उनकी आखिरी फिल्म नायकन थी। इस फिल्म के लिए कमल हासन ने कई पुरस्कार अपनी झोली में डाले थे। दर्शकों में ठग लाइफ को लेकर काफी जिज्ञासा है। बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि ठग लाइफ बड़ा धमाका करने में सफल होगी। ये फिल्म 5 जून को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

कांतारा 2

वर्ष 2022 में बॉक्स ऑफिस पर कन्नड भाषा में बनी फिल्म कातांरा ने अपनी सफलता से पूरे सिने जगत को हैरान कर दिया था। ऋषभ शेट्‌टी के निर्देशन व अभिनय से सजी इस फिल्म ने अपने कथानक, प्रस्तुतिकरण व निर्देशन से दर्शकों को हैरान कर दिया था। फिल्म को न सिर्फ दक्षिण भारतीय भाषाओं में अपितु हिन्दी भाषा में जबरदस्त सफलता मिली थी। पिछले दो वर्ष से दर्शक इसके दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। ‘कांतारा 2’ यानी ‘कांतारा: चैप्टर 1’ इस साल सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ऋषभ शेट्टी की ये फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

थलपति 69

वर्ष 2024 में GOAT में नजर आए अभिनेता थलपति विजय फिल्मों से संन्यास लेकर राजनीति के मैदान में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत कर दी है। संन्यास से पहले उनकी अन्तिम फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी, जो इस वर्ष पूरी होकर सिनेमाई परदे पर नजर आएगी। फिलहाल इस फिल्म का नाम ‘थलपति 69’ है। फिल्म में पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इस फिल्म की आधिकारिक तौर पर प्रदर्शन तिथि की घोषणा नहीं की गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म अक्टूबर माह में प्रदर्शित किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा