न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कैंसर से जूझ रहीं हिना ने कहा, हमेशा करती रहूंगी एक्टिंग बशर्ते…, इस स्टार का भाई इसलिए हो रहा ट्रॉल

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस हिना खान ने पिछले साल खुलासा किया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Oct 2025 8:29:29

2 News : कैंसर से जूझ रहीं हिना ने कहा, हमेशा करती रहूंगी एक्टिंग बशर्ते…, इस स्टार का भाई इसलिए हो रहा ट्रॉल

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस हिना खान ने पिछले साल खुलासा किया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड फेज से जूझ रही हैं। यह समाचार मिलते ही हिना के फैंस को सदमा लगा था। वे तब से ही अपने फेवरेट एक्ट्रेस के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। हिना ने भी उनका ध्यान रखा और लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से हेल्थ अपडेट देती रही हैं। उपचार के चलते हिना को काम से ब्रेक भी लेना पड़ा। हालांकि कुछ दिनों पहले वह कलर्स टीवी के कपल रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के साथ वापसी कर चुकी हैं। शो में हिना के साथ उनके पति रॉकी जायसवाल भी हैं।

दोनों ने इसी साल शादी की है। हिना ने अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कैंसर से अपनी लड़ाई और परिवार से मिलने वाले सपोर्ट पर बात की। हिना ने बताया कि वो कैसे इस मुश्किल समय में अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल रखती हैं। हिना ने कहा कि ये सोच रखना कि कैंसर के मरीज घर बैठे कुछ न करें और उनकी जिंदगी खत्म हो जाए सच नहीं है। कुछ दिन मुश्किल होते हैं लेकिन उसके बाद आप काम पर वापस लौट सकते हैं। आपके पास वो इच्छाशक्ति, वो ताकत और अपने परिवार का प्यार होना चाहिए। मैं हमेशा एक्टिंग करती रहूंगी, बशर्ते मेरा शरीर साथ दे। आपकी मेंटल हेल्थ की मजबूती सबसे जरूरी है। इसलिए आपको मानसिक तौर पर मजबूत रहना चाहिए और खुश रहना चाहिए।

अगर आपको लगता है कि कैंसर जैसी बीमारी कुछ नहीं है तो ये कुछ नहीं है। मैं अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बाद भी एक्टिंग नहीं छोडूंगी और यह मेरा खुद से वादा है। इस दौरान काम करना बहुत मुश्किल होता है परंतु फिर भी एक्टिव रहने के लिए हमें अपना काम करना चाहिए। बता दें हिना 'कसौटी जिंदगी की' में अपने नेगेटिव किरदार ‘कोमोलिका’ के लिए भी जानी जाती हैं। रियलिटी शो 'फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 8' और 'बिग बॉस 11' में भी चमक बिखेर चुकीं हिना हाल ही में वेब सीरीज 'गृह लक्ष्मी' में नजर आई थीं। 'गृह लक्ष्मी' की शूटिंग खत्म करने के बाद हिना को इस बीमारी का पता चला था।

जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

सोशल मीडिया सेंसेशन जन्नत जुबैर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। जन्नत की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जो उनके बारे में हर बात जानने को बेकरार रहते हैं। फिलहाल जन्नत का उनके छोटे भाई अयान के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अयान का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। अयान के कपड़े और हेयर स्टाइल देखकर लोग चुटकियां ले रहे हैं। फैशन सेंस पर अयान घिर गए हैं। उनके खूब ट्रॉल किया जा रहा है। बता दें मुंबई में शनिवार (4 अक्टूबर) रात फोमो फ्लैश ऑन म्यूजिक ऑन के लॉन्च इवेंट में सितारों की महफिल जमी थी।

इसमें एल्विश यादव, ईशा मालवीय, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा और जन्नत जैसे स्टार्स शामिल हुए। इस दौरान जन्नत और अयान ने साथ में ग्रैंड एंट्री ली। जैसे ही ये दोनों कार से उतरे, जन्नत ने भाई का हाथ थाम लिया। तब सारा अटेंशन अयान के लुक ने खींच लिया। अयान अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने बालों में ब्रेडिंग स्टाइल वाला हेयर स्टाइल बनाया और ऑल ब्लैक शाइनी आउटफिट कैरी किया।

उनकी ब्लैक जैकेट और ब्लैक लूज पैन्ट पर सिल्वर कलर का प्रिंट देखने को मिला। लोगों को अयान का ये लुक पसंद नहीं आ रहा। एक यूजर ने लिखा, “खुद को शीशे में देख कैसे लेते हैं यह लोग?” दूसरे ने लिखा, “अल्लाह ने अयान को इतना खूबसूरत बनाया है। लानत है ऐसे फैशन सेंस पर।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह