न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दुल्हन के रूप में हिना खान ने जीता दिल, देखें वीडियो, यह कंटेस्टेंट बना ‘KKK 14’ का पहला फाइनलिस्ट

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उनका उपचार जारी है। हिना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Sep 2024 2:15:08

2 News : दुल्हन के रूप में हिना खान ने जीता दिल, देखें वीडियो, यह कंटेस्टेंट बना ‘KKK 14’ का पहला फाइनलिस्ट

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान (36) इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उनका उपचार जारी है। हिना पूरी हिम्मत से इसका सामना कर रही हैं। वह लगातार पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को स्वास्थ्य की जानकारी देती रहती हैं। इस बीच हिना रैम्प पर दुल्हन के रूप में नजर आईं। हिना ने आज सोमवार (16 सितंबर) को पोस्ट में बताया कि कैसे उनके पिता उन्हें हर परिस्थिति में मजबूत रहने की सीख देकर गए हैं।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके लोगों से यह भी पूछा है कि वह कैसी लग रही हैं। हिना को लाल जोड़े में देखकर कोई उनकी तारीफ कर रहा है, तो कोई उनकी जिंदादिली देख भावुक हुए बिना नहीं रह पाया। हिना ने लिखा, “मेरे पिता हमेशा बोलते थे, डैडी की स्ट्रॉन्ग बेटी, रोने वाली लड़की मत बनो। अपनी समस्याओं की शिकायत मत करो (सिर्फ आभार जताओ)। अपनी जिंदगी को अपने कंट्रोल में लो। जो समस्याए आए सिर उठाकर उसका सामना करो।

इसलिए जो होगा मैंने उसकी चिंता करना छोड़ दिया है, बस उस पर फोकस है जिस पर मेरा कंट्रोल है...बाकी अल्लाह पर छोड़ दिया। वह आपके प्रयास देखता है, वह आपकी प्रार्थनाएं सुनता है और वह आपके दिल की बात जानता है। यह आसान नहीं था पर मैं खुद को बोलती रही, बढ़ती जाओ हिना, कभी मत रुकना। पिछली रात, लंबे समय बाद दुल्हन के लिबास में सजी थी।”

हिना ने साथ में पूछा है, “बाई द वे मैं कैसी दिख रही हूं?” वीडियो में हिना अपने लुक्स के साथ-साथ अपने प्यारी सी स्माइल से भी फैंस का दिल जीतती नजर आ रही हैं। फैंस उनके इस अंदाज के दीवाने हो रहे हैं। एक्ट्रेस रुबिना दिलैक सहित कई सेलेब्स ने उनकी तारीफ की है।

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के फाइनल में पहुंचे करणवीर मेहरा, इन्हें दी मात

कलर्स टीवी पर जारी अद्भुत रोमांचक स्टंट से भरपूप सेलिब्रिटी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 14वां सीजन अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो को पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। रविवार (15 सितंबर) को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार और करणवीर मेहरा के बीच टिकट टू फिनाले टास्क हुआ। सबसे पहले टास्क में अभिषेक और जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने फायर स्टंट किया।

इसमें अभिषेक ने बाजी मारी। इसके बाद दूसरे टास्क में गश्मीर महाजनी, करणवीर मेहरा और निमृत कौर अहलूवालिया के बीच टास्क हुआ। इसमें करणवीर को जीत मिली। फिर करण और अभिषेक ने कार स्टंट किया, जिसमें अभिषेक ने 11 लक्ष्यों को हिट किया, जबकि करण ने 16 टार्गेट हिट किए। ऐसे में करण फाइनल का टिकट कटाने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए। बता दें फिनाले का टेलीकास्ट 29 सितंबर या 6 अक्टूबर को होगा।

इसे कलर्स के साथ जियोसिनेमा पर ऑनलाइन देखा जा सकता है। गॉसिप टीवी के अनुसार टॉप 3 कंटेस्टेंट में गश्मीर, कृष्णा और करणवीर रहेंगे। बता दें शो 27 जुलाई से शुरू हुआ था और अब 12 कंटेस्टेंट में से 8 कंटेस्टेंट बचे हैं। आसिम रियाज, अदिति शर्मा, आशीष मेहरोत्रा और शिल्पा शिंदे का सफर खत्म हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री