न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कैंसर से लड़ रहीं हिना ने मालदीव में की तैराकी, शेयर किया वीडियो, दिलजीत ने ऐसे किया युवती का बचाव

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। हिना पूरी हिम्मत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Nov 2024 2:11:46

2 News : कैंसर से लड़ रहीं हिना ने मालदीव में की तैराकी, शेयर किया वीडियो, दिलजीत ने ऐसे किया युवती का बचाव

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। हिना पूरी हिम्मत से ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज का सामना कर रही हैं। साथ ही वह अपनी जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। हिना इन दिनों मालदीव में वेकेशन का लुत्फ उठा रही हैं। इस बीच हिना ने आज शनिवार (16 नवंबर) को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने फैंस को अपनी वेकेशन की कुछ झलकियां दिखाई हैं। हिना पानी में तैरती नजर आ रही हैं।

हिना ने ब्लैक कलर का स्वीम सूट कैरी किया है। साथ ही वो पूरी सुरक्षा के साथ स्विमिंग कर रही हैं। इस दौरान हिना के चेहरे पर साफ खुशी देखी जा सकती है। वीडियो के बैकग्राउंड में सेलीन डायोन का गाना "आई एम अलाइव" बज रहा है। हिना ने कैप्शन में लिखा, “यह वह जगह है, जो मेरी जगह है, सागर मुझे शांति देता है।” इससे पहले हिना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें हिना के पैर पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं।

हिना ने लिखा, “मालदीव से मिली निशानी।’ इस फोटो को देख फैंस चिंता में पड़ गए। वे हिना के जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। हाल ही हिना मालदीव में एक पार्टी भी एंजॉय करती नजर आई थीं, जिसमें वह ग्लोइंग ड्रिंक का लुत्फ उठाती दिखी थीं। हिना ने 28 जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उनके कैंसर होने का खुलासा किया था। तब से वह अपने बारे में लगातार अपडेट दे रही हैं।

दिलजीत के जयपुर कॉन्सर्ट के दौरान रो पड़ी थीं युवती, लोगों ने किया था ट्रॉल

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ पिछले काफी समय से अपने दिल-लुमिनाती टूर 2024 को लेकर चर्चाओं में हैं। इस टूर के तहत दिलजीत विदेश के साथ भारत में अलग-अलग शहरों में जाकर लाइव कॉन्सर्ट कर रहे हैं। उनके लिए फैंस के बीच जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। वे किसी भी हाल में उनके शो का गवाह बनना चाहते हैं और टिकट के लिए भारी-भरकम कीमत चुकाने को भी तैयार हैं।

इस बीच दिलजीत ने अपने जयपुर कॉन्सर्ट में एक रोती हुई महिला फैन को लेकर उठे विवाद पर रिएक्ट किया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के उस युवती को ट्रॉल किए जाने पर दिलजीत ने इसे गलत बताया और महिलाओं के सम्मान की वकालत की है। दरअसल जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें एक युवती भावुक होकर रोते हुए दिखाई दे रही थीं। इस पर कुछ यूजर्स ने मीम्स बनाकर युवती को ट्रॉल करना शुरू कर दिया।

अब दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, “रोना ठीक है। संगीत भावनाओं का माध्यम है। इसमें हंसी, डांस और यहां तक कि आंसू भी शामिल हैं। मैं खुद भी कई बार संगीत सुनकर रोया हूं।” बता दें अब दिलजीत का अगला कॉन्सर्ट गुवाहाटी में 29 दिसंबर को होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री