न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हिना को इस सुपरस्टार ने किया कॉल, वर्कआउट करती दिखीं एक्ट्रेस, कैटरीना ने विक्की को लेकर कहा…

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान इस समय स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 2:04:36

2 News : हिना को इस सुपरस्टार ने किया कॉल, वर्कआउट करती दिखीं एक्ट्रेस, कैटरीना ने विक्की को लेकर कहा…

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान इस समय स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी कीमोथेरेपी और सर्जरी पूरी हो गई है। वह अब इम्यूनोथेरेपी करवा रही हैं। इलाज के दौरान उनके लिए एक खास फैन मोमेंट था, जब उन्हें दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का वीडियो कॉल आया। हिना ने धर्मेंद्र के साथ वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “जब भारत के ओजी सुपरमैन आपकी ताकत और यात्रा की सराहना करते हैं और आपको अपना हार्दिक आशीर्वाद देते हैं..मुझे वीडियो कॉल करने के लिए धन्यवाद धरम अंकल।

मैं जल्द ही आपसे मिलने आ रही हूं और आपसे बहुत प्यार करती हूं।” हिना ने इसे एक संतुष्टिदायक ‘फैन मोमेंट’ बताया। हिना ने पिछले साल जून में पहली बार अपनी बीमारी के बारे में बताया था। तब से वह लगातार अपने सोशल मीडिया पर फैंस को हेल्थ से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। हिना ने इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट डाली है, जिसमें वह जिम के अंदर वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रही हैं। हिना ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। हिना ने कैप्शन में लिखा, “लेवल अप।

एक दिन में एक बार, चलते रहना बहुत मुश्किल है, खास तौर पर एक बड़ी सर्जरी के बाद, लेकिन हम हार नहीं मान रहे हैं, क्योंकि वह एक हसलर है। यह बहुत कठिन काम है, दुआ प्लीज।” हिना ने हाल ही मुंबई में फोटोग्राफर को बताया कि मेरी कीमोथेरेपी खत्म हो गई है, मेरी सर्जरी भी खत्म हो गई है, मैं अभी दूसरे इलाज पर हूं। मैं अपनी इम्यूनोथेरेपी ले रही हूं और सब कुछ अच्छा चल रहा है।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को हो गए हैं 3 साल से ज्यादा

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की गिनती बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल में से होती है। वे 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में विवाह बंधन में बंध गए थे। इस बीच कैटरीना ने खुलासा किया है कि अगर वह घर पर वर्क मीटिंग करती हैं तो उनके पति कैसे रिएक्ट करते हैं? हाल ही में कैटरीना को ब्यूटी इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए फोर्ब्स इंडिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया था।

इस इवेंट के दौरान उनसे उनकी कंपनी के रोज के कामों में उनकी भागीदारी के बारे में पूछा गया। इस पर कैटरीना ने खुलासा किया कि उनके ब्रांड से जुड़ी सभी मेजर मीटिंग्स उनके घर पर होती हैं। कैटरीना ने कहा कि जब भी कोई बड़ी मीटिंग शेड्यूल होती है, तो विक्की उनसे दिनभर की उनकी प्लानिंग के बारे में पूछते हैं। अगर वह बताती है कि उसकी एक मेकअप ब्रांड मीटिंग है, तो विक्की उन्हें कहते हैं कि वह बेसिकली उन्हें पूरे दिन के लिए घर से बाहर रखना चाहती है।

कैटरीना हाल ही में अपनी सास के साथ महाकुंभ मेले में प्रयागराज गई थीं जहां उन्होंने पवित्र संगम में डुबकी लगाई। इसके तुरंत बाद वह वेकेशन के लिए ऑस्ट्रिया रवाना हो गई और उन्होंने जर्नी की तस्वीरों की एक सीरीज भी शेयर की थी। कैटरीना को आखिरी बार बड़े पर्दे पर पिछले साल ‘मेरी क्रिसमस’ फिल्म में देखा गया था। कुछ समय पहले कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर खूब अटकलें लगाई गई थीं। हालांकि कपल ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ