न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हिना ने बॉयफ्रेंड रॉकी की तारीफ में लिखी पोस्ट, हुलिया बदलकर महाकुंभ पहुंची यह हस्ती, शेयर किया वीडियो

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हेल्थ और इलाज से जुड़ी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Jan 2025 12:02:49

2 News : हिना ने बॉयफ्रेंड रॉकी की तारीफ में लिखी पोस्ट, हुलिया बदलकर महाकुंभ पहुंची यह हस्ती, शेयर किया वीडियो

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हेल्थ और इलाज से जुड़ी जानकारी फैंस से शेयर करती रहती हैं। इस मुश्किल समय में परिवार के साथ बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी उनके साथ खड़े हैं। हिना ने अब रॉकी के लिए एक लंबी-चौड़ी बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर की है। हिना ने रॉकी के साथ कुछ फोटो-वीडियो भी शेयर किए हैं। इनमें रॉकी उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताते और उनका ख्याल रखते दिख रहे हैं।

हिना ने कैप्शन में लिखा, “तुम वो इंसान हो जिसने मेरे मुश्किल वक्त में हमेशा मेरा साथ दिया। जब मैंने सिर शेव किया तो तुमने भी किया और जब मेरे बाल बढ़ने लगे तो तुमने भी अपने बाल बढ़ाने शुरू किए। तुम मेरा ख्याल रखते हो, हमेशा कहते हो 'मैं तुम्हारे साथ हूं' और मुश्किल वक्त में भी हार मानने की बजाय खड़े रहते हो। हम दोनों ने साथ मिलकर बहुत कुछ झेला, खासकर पैंडेमिक के दौरान, जब हमने अपने पिता को खोया और एक-दूसरे का सहारा बने। जब कोविड के समय में मेरे पिता का निधन हो गया था तब रॉकी ने मुझे पूरा सहारा दिया था।

उसके बाद जब मुझे कोविड हुआ, तब भी रॉकी तीन मास्क पहनकर मेरे पास रहते थे। उस दौरान रॉकी ने लगातार मेरा पूरा ख्याल रखा। आज भी तुम मेरे साथ हो, मेरी देखभाल कर रहे हो। इस सफर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया, तुम सच में मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा हिस्सा हो। अगर मैंने कभी रॉकी को किसी तरह की तकलीफ पहुंचाई हो, तो मुझे इसका अफसोस है। हर औरत की लाइफ में रॉकी जैसा एक इंसान होना चाहिए, जो बिना किसी शर्त के प्यार करे और हर मुश्किल समय में साथ खड़ा रहे। इस मुश्किल वक्त में भी हमने एक साथ हंसी और आंसू साझा किए।”

रेमो डिसूजा ने महाकुंभ में पत्नी के साथ सुने कैलाशानंद गिरी महाराज के प्रवचन

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा शनिवार (25 जनवरी) को हुलिया बदलकर महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने काले कपड़े से चेहरा ढका था। पहली नजर में रेमो को कोई पहचान नहीं सका। रेमो ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वे काले कपड़े पहने हैं। हाथ में बैग लेकर चल रहे हैं। पत्नी लिजेल भी साथ में हैं। रेमो संगम में उतरे, डुबकी लगाई और ध्यान में लीन दिखे। उन्होंने नाव की सवारी भी की।

साइबेरियन पक्षियों को दाना डाला। रेमो ने पत्नी के साथ स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के प्रवचन सुने और आशीर्वाद लिया। बता दें रेमो डांसर, फिल्म डायरेक्टर और टेलीविजन जज भी हैं। रेमो ने ‘ABCD’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की, जो डांस पर आधारित हैं।

उन्होंने डांस रियलिटी शो जैसे ‘डांस इंडिया डांस’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘डांस प्लस’ में बतौर जज काम किया है। रेमो को कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। उनका असली नाम रमेश गोपी नायर है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ