न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं उनकी बराबरी नहीं करता, पर फायदा उठाने वाला भी नहीं हूँ..., हिना खान की कमाई को लेकर उठे सवालों पर पति रॉकी जायसवाल का बयान

हिना खान की कमाई को लेकर पति रॉकी जायसवाल ने पहली बार तोड़ी चुप्पी। ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भले ही वह हिना जितना नहीं कमाते, लेकिन उनके रिश्ते की असली ताकत प्यार और भरोसा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Aug 2025 9:15:48

मैं उनकी बराबरी नहीं करता, पर फायदा उठाने वाला भी नहीं हूँ..., हिना खान की कमाई को लेकर उठे सवालों पर पति रॉकी जायसवाल का बयान

टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी हिना खान और रॉकी जायसवाल अक्सर सुर्खियों में रहती है। दोनों इन दिनों अपने प्रोजेक्ट पति, पत्नी और पंगा को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। हिना जहां अपनी मेहनत और संघर्ष के बाद शोबिज़ की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, वहीं रॉकी उनके मजबूत सहारे और लाइफ पार्टनर के रूप में हमेशा उनके साथ खड़े नजर आते हैं।

हालांकि, सोशल मीडिया पर कई बार रॉकी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा है। आरोप लगाया गया कि वह हिना की लोकप्रियता और उनकी कमाई का फायदा उठा रहे हैं। इस मुद्दे पर पहली बार रॉकी ने खुलकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

बचपन में भाई खोने से मिली सीख

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रॉकी ने अपनी निजी जिंदगी और बचपन की कठिनाइयों का ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि जब वह मात्र 8-9 साल के थे, तब उन्होंने अपने बड़े भाई को खो दिया था। इस घटना ने उन्हें जीवन की नाजुकता और पैसों की अहमियत बहुत गहराई से सिखाई।

उन्होंने कहा, "लोग अक्सर कहते हैं कि मैंने हिना की पोज़िशन, स्टेटस और पैसों की वजह से सबकुछ पाया है। लेकिन ये सोच आखिर आती कहां से है? ये उन्हीं लोगों की आकांक्षाओं से जन्म लेती है जो हासिल करना चाहते हैं वही जो मैंने जीवन में पाया है।"

"मैं जानता हूँ हिना जितना नहीं कमाता"

रॉकी ने साफ शब्दों में माना कि उनकी कमाई हिना खान की तुलना में कम है। उन्होंने कहा, "सच कहूँ तो मेरी इनकम हिना जितनी नहीं है। हिना अपनी मेहनत से स्टार बनी हैं। क्या मुझे उनके स्टारडम से फायदा मिलता है? हाँ, बिल्कुल! लेकिन क्या हमारी रिश्तेदारी इसी वजह से है? बिल्कुल नहीं।"

रॉकी की साफगोई – "मुझे कोई असुरक्षा नहीं है"

रॉकी ने आगे कहा कि उन्हें इस बात से कोई परेशानी नहीं कि लोग हिना को ज़्यादा ध्यान देते हैं। "अगर मैं हिना के साथ कहीं जाऊं तो निश्चित ही लोग उन्हें ज्यादा तवज्जो देंगे। यह बात मुझे चुभती नहीं। मैं क्यों असुरक्षित महसूस करूँ? मैं उनसे उनके व्यक्तित्व और उनके साथ बिताए अच्छे समय के लिए प्यार करता हूँ, न कि उनके स्टारडम की वजह से," रॉकी ने बड़ी बेबाकी से कहा।

रिश्ते की असली मजबूती

रॉकी का मानना है कि किसी भी रिश्ते की नींव भरोसे और आपसी समझ पर टिकी होती है, न कि केवल नाम या शोहरत पर। उन्होंने कहा, "मेरे लिए सबसे अहम बात यह है कि हम एक-दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताएं। हमारी बॉन्डिंग ही हमारी असली ताकत है।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह