न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हिना ने इस बात के लिए उठाए ‘BB19’ पर सवाल, अमिताभ की जान बचाने को इस स्टार ने की थी खास पूजा

सुपरस्टार सलमान खान का कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें आए दिन ड्रामे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Oct 2025 1:05:08

2 News : हिना ने इस बात के लिए उठाए ‘BB19’ पर सवाल, अमिताभ की जान बचाने को इस स्टार ने की थी खास पूजा

सुपरस्टार सलमान खान का कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें आए दिन ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। इसका बुधवार (22 अक्टूबर) का एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। जिस तरह मेकर्स ने नॉमिनेशन करवाए, वो ‘बिग बॉस 11’ की कंटेस्टेंट रहीं एक्ट्रेस हिना खान को हजम नहीं हुआ। हिना ने X (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर इस पर सवाल उठाए हैं। हिना ने लिखा, “अगर फिक्स्ड नॉमिनेशंस का कोई चेहरा होता तो ऐसा होता। सबसे पहले बॉक्स खोलने के लिए किसको भेजा, उसी से सब कुछ तय हो जाता है। और हां, बॉक्स नंबर चुनने के बाद क्या पीछे से तस्वीरें बदली जा रही थीं? हमें क्या पता।

जनता जानना चाहती है। दुखद बात है कि इस शो ने अपना चार्म खो दिया है।” यह पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। हिना की पोस्ट इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो गई। अब शो को फॉलो करने वाले लोग हिना के पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने माना है कि हिना एकदम सही बोल रही हैं। एक यूजर ने हिना की पोस्ट पर लिखा, “बिल्कुल सही।” दूसरे यूजर ने लिखा, “बिल्कुल सही कहा।” तीसरे यूजर ने कहा, “मैंने भी यही सोचा था।” इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, “क्या पता सभी में एक ही फोटो डालकर फिर बुला रहे हो।”

इस तरह के और भी कमेंट्स देखने के लिए मिले हैं। खास बात ये है कि जो तीन कंटेस्टेंट इस बार के एविक्शन में पूरी तरह सुरक्षित हो गए हैं, वे इस सीजन के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट रहे हैं। इसके अलावा जिन तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया, वे बीते कुछ वक्त से खास नहीं कर पा रहे हैं। जिस टास्क की हिना ने बात की है, उसमें खिलाड़ियों को दीवार पर बने कुछ लॉकर्स में से एक को चुनना था और फिर उसे खोलना था। जिस नंबर का लॉकर चुना गया, उसे खोलने पर जिस भी खिलाड़ी की तस्वीर निकलती, उसे सेफ करने या नॉमिनेट करने का विकल्प दिया गया था।

hina khan,actress hina khan,bb 19,bigg boss 19,hina khan nominations,hina bb 19,hina bb 11,amitabh bachchan,dr rajkumar,amitabh rajkumar,rishab shetty,kbc 17

अमिताभ बच्चन ने KBC 17 में जताया दिवंगत एक्टर डॉ. राजकुमार का आभार

अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ होस्ट कर रहे हैं। हाल ही इसके एक एपिसोड में अमिताभ ने 'कांतारा चैप्टर 1' के मेकर व एक्टर ऋषभ शेट्टी को एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसने सभी का दिल छू लिया। ये किस्सा तब का है, जब ‘कुली’ के सेट पर एक बड़ा हादसा हुआ था और अमिताभ बुरी तरह घायल हो गए थे। अमिताभ ने बताया कि इस दौरान कन्नड़ सुपरस्टार डॉ. राजकुमार ने मेरी जान बचाने के लिए एक खास तरह की पूजा की। वे न केवल एक महान कलाकार थे, बल्कि बहुत ही विनम्र और सरल नेचर के इंसान थे।

जब उन्हें ये पता चला कि मेरी जान खतरे में है, तो उन्होंने अपने एक खास मंदिर में जाकर एक खास तरह की पूजा की। मंदिर की परंपरा के अनुसार इस पूजा में गीले कपड़े को जमीन पर रखकर उसमें लेटा जाता है और लेटकर परिक्रमा की जाती है। उन्होंने मेरी जान बचाने के लिए ये कठिन पूजा की थी। उल्लेखनीय है कि साल 2006 में राजकुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, वहीं उनके बेटे पुनीत राजकुमार का साल 2021 में निधन हो गया। उनके परिवार से अमिताभ के आज भी वैसे ही रिश्ते हैं। वे अक्सर उनके बेटों शिव राजकुमार और पुनीत को याद करते हैं।

गौरतलब है कि साल 1982 में बेंगलुरु में ‘कुली’ की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान एक्शन सीन शूट करते हुए पुनीत इस्सर के साथ लड़ाई के सीन में अमिताभ को पेट में गंभीर चोट लग गई थी। चोट इतनी ज्यादा गहरी थी कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। कई दिनों तक उनकी हालत नाजुक बनी रही। इस दौरान उनके फैंस और पूरा देश उनकी सलामती की दुआ मांग रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह