न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हिना और रॉकी का हुआ ब्रेकअप! पोस्ट से मिले संकेत, जान्हवी ने शेयर किया विकास का खास वीडियो

एक्ट्रेस हिना खान ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘अक्षरा’ की भूमिका से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। हिना फिलहाल ब्रेस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Sep 2024 12:01:38

2 News : हिना और रॉकी का हुआ ब्रेकअप! पोस्ट से मिले संकेत, जान्हवी ने शेयर किया विकास का खास वीडियो

एक्ट्रेस हिना खान ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘अक्षरा’ की भूमिका से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। हिना फिलहाल ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। हिना ने कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कैंसर की तीसरी स्टेज पर होने की जानकारी दी थी। इसके बाद से वह लगातार अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट देती रहती हैं। साथ ही हिना यह संदेश भी देती नजर आती हैं कि इस जानलेवा बीमारी से घबराने के बजाय इसका डटकर सामना करना चाहिए।

कुछ दिन पहले हिना ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उनकी 5 कीमोथेरेपी हो गई है और 3 बाकी हैं। इस बीच हिना की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। पोस्ट देख ऐसा लगता है कि हिना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हिना ने एक रील पोस्ट की है, जो जीवन में कुछ भी सोच-समझकर करने के महत्व पर जोर देती है। हिना ने कैप्शन में लिखा, “मनुष्य का विनाश तब शुरू होता है जब वह अहंकार से भर जाता है। जब आप घमंडी बन जाते हैं तो आप दूसरों की सलाह, सुझाव लेना भूल जाते हैं।

इसलिए कुछ भी करने से पहले सोचें जरूर। आपका एक कदम सब कुछ खराब कर सकता है। जब भी मुंह खोलें सोच समझकर बोलें। और एक चीज जो मूर्ख होता है उसे सब पता होता है।” इस पोस्ट को देख फैंस को अंदेशा हो रहा है कि कहीं हिना और रॉकी का ब्रेकअप तो नहीं हो गया। बता दें उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत ‘YRKKH’ से हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर ‘बिग बॉस 11’ में रॉकी ने हिना को प्रपोज किया था। रॉकी ने हिना के सामने अपने प्यार का इजहार करते हुए एक भावुक प्रपोजल दिया था, जो उनके फैंस को बहुत पसंद आया था।

एक्टर विकास सेठी का हाल ही दिल का दौरा पड़ने से हो गया था निधन

टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर विकास सेठी (48) का हाल ही हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी मौत के बाद पत्नी जान्हवी का बुरा हाल है। अब जान्हवी ने विकास का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वे गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस थ्रोबैक वीडियो को देख फैंस की आंखें नम हुई जा रही हैं। वीडियो में विकास ‘लाई वि ना गई’ गाना गा रहे हैं जो शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘चलते-चलते’ का है।

विकास ने व्हाइट कलर की टी शर्ट पहनी है और उनके हाथ में माइक है। वीडियो को शेयर कर जान्हवी ने लिखा, “माई हीरो...थैंक्यू फॉरएवर एवरी मोमेंट।” बता दें विकास ने 8 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। उसके बाद 9 सितंबर को अंतिम संस्कार में शरद केलकर, हितेन तेजवानी और दीपक तिजोरी सहित कई सेलेब्स पहुंचे थे। जान्हवी ने एक और पोस्ट शेयर की है जिसमें विकास की तस्वीर नजर आ रही है।

उसके नीचे लिखा है, “हमारे प्रियजनों के लिए प्रार्थना सभा...विकास. जे. सेठी. (12-5-1976 से 8-9-2024) हमारे प्रिय, विकास सेठी, स्वर्गीय जे.सी. सेठी और श्रीमती सुरक्षा सेठी, श्री विशाल सेठी के भाई, श्रीमती जान्हवी विकास सेठी के पति और कुद्रवीर और राजवीर विकास सेठी के दिवंगत पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा।” इस पोस्ट में जगह के बारे में भी जानकारी दी गई है। जगह है- “चार बंगले गुरुद्वारा, जेपी रोड, डी.एन मेट्रो स्टेशन के सामने, घरकुल सोसाइटी, मनीष नगर, चार बंगले, अंधेरी वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र 400047”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क