न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शो के लिए शादी करने के सवाल पर हिना ने दिया यह जवाब, कैंसर से पीड़ित मशहूर कॉमेडियन का निधन

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान लगातार खबरों में बनी हुई हैं। हिना ने पिछले साल खुलासा किया था कि उनके ब्रेस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Aug 2025 12:37:25

2 News : शो के लिए शादी करने के सवाल पर हिना ने दिया यह जवाब, कैंसर से पीड़ित मशहूर कॉमेडियन का निधन

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान लगातार खबरों में बनी हुई हैं। हिना ने पिछले साल खुलासा किया था कि उनके ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज है। इसके बाद हिना ने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर हेल्थ अपडेट देना जारी रखा। इस बीच हिना ने इसी साल अचानक अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी कर हर किसी को चौंका दिया। यह कोई ग्रैंड वेडिंग नहीं थी, बल्कि दोनों ने परिवार और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में शादी की।

अब हिना शनिवार (2 अगस्त) से कलर्स टीवी पर शुरू हुए रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में रॉकी के साथ नजर आ रही हैं। ऐेसे में कई लोग कह रहे हैं कि हिना ने इस शो में आने के लिए रॉकी से अचानक शादी की। अब हिना ने पैपराजी अकाउंट विरल भयानी से बातचीत में इसकी सच्चाई बताई है। जब हिना से पूछा गया कि उन्होंने शादी इस शो के लिए की या डेट पहले से ही फिक्स थी। इस पर हिना ने कहा, “यहां शो के मेकर्स और सब मौजूद हैं। मैं सच बोल रही हूं, भले ही हमने शादी इस साल अनाउंस की हो, लेकिन हम पिछले साल ही करने वाले थे।

लेकिन मेरे कैंसर डायग्नोसिस की वजह से हम कर नहीं पाए और जब ये शो हमको ऑफर हुआ था, तब ये मेरा पहला सवाल था मेकर्स से कि हमारी शादी नहीं हुई है, तो आप हमें ये शो कैसे ऑफर कर रहे हैं, क्योंकि शो का नाम है ‘पति-पत्नी और पंगा’। इसके जवाब में मेकर्स ने कहा कि अगर आप शो पर ही सगाई कर लेंगे, तो भी चलेगा, मैंने कहा नहीं। फिर हम शो के लिए लॉक्ड हुए बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के तौर पर, लेकिन ये जो शादी वाला एंगल आया न यह बस एक कोइंसिडेंस था। उनसे (मेकर्स) ज्यादा खुशी किसी को नहीं हुई, क्योंकि उनके लिए तो उनका काम हो गया।

hina khan,actress hina khan,rocky jaiswal,hina rocky,hina rocky marriage,pati patni aur panga,hina breast cancer,madhan bob,madhan bob death,s krishnamoorthy

71 साल के थे माधन बॉब के नाम से मशहूर एक्टर एस. कृष्णमूर्ति

तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन एस. कृष्णमूर्ति का निधन हो गया। वे 71 साल के थे। उन्हें 'माधन बॉब' के नाम से भी जाना जाता था। कैंसर से पीड़ित अभिनेता ने 2 अगस्त को अपने चेन्नई, अडयार स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से तमिल फिल्म उद्योग और फैंस काफी दुखी हैं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता व डांसर प्रभुदेवा ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, “उनकी मौजूदगी सेट पर हमेशा खुशी लाती थी।

हमने कई बार स्क्रीन शेयर की, वे हंसमुख, विनम्र और शानदार इंसान थे। माहौल खुशनुमा रखते थे। उनके परिवार के प्रति संवेदना। उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।” माधन अपने पीछे पत्नी सुशीला और दो बच्चों जनानी और अर्चित को छोड़कर गए हैं। माधन का जन्म 19 अक्टूबर 1953 को हुआ था। उन्होंने करिअर की शुरुआत एक संगीतकार के रूप में की और बाद में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। कॉमेडी के अनोखे अंदाज, हाव-भाव और आंखों की अभिव्यक्ति के लिए मशहूर माधन ने सपोर्टिंग रोल्स में खास पहचान बनाई। उनकी पहली फिल्म साल 1984 में 'नींगल केट्टवई' थी।

माधन ने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। इनमें प्रमुख तौर पर 'थेनाली' (डायमंड बाबू), 'पम्मल के. संबंदम', 'फ्रेंड्स' (मैनेजर सुंदरेश्वरन) और 'साथी लीलावती' जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्हें रजनीकांत, कमल हासन, अजित कुमार, सूर्या और विजय जैसे सितारों के साथ काम करने का मौका मिला। वे तमिल के साथ ही दो मलयालम और एक हिंदी फिल्म में भी नजर आए। संगीत के क्षेत्र में भी माधन का योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने विक्कु विनायकरम और हरिहर शर्मा जैसे गुरुओं से पश्चिमी शास्त्रीय और कर्नाटक संगीत की शिक्षा ली थी। वे सन टीवी के लोकप्रिय शो 'असथापोवथु यारु' में जज थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी