अपने स्टाइल और खूबसूरती से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan Latest Photoshoot) ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। हिना खान ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन तस्वीरों में हिना फ्लोरल कलर की शॉर्ट ड्रेस में काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं। फैंस भी हिना की तस्वीरें देखने बाद उनको लाइक करने से खुद को रोक नहीं पा रहे है। तस्वीरों को शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन में लिखा है, 'मजबूत दिमाग और कोमल दिल रखिए।' तो आइए देखते है हिना खान की ये खूबसूरत तस्वीरें...
हिना खान के इंस्टाग्राम (Hina Khan Instagram) पर 13.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हिना खान इंस्टाग्राम पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं। हिना के प्रोफेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की भूमिका निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। इस सीरियल के बाद हिना ने टेलीविजन की दुनिया को अलविदा कह दिया था। हिना बॉलीवुड मूवी हैक्ड में भी नजर आ चुकी हैं। वह इन दिनों कई अन्य फिल्मी प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा बनने जा रही हैं।














