न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हिना ने इस अंदाज में दिया रोजलिन को जवाब, इस एक्टर ने ‘मिसेज’ मूवी की सान्या से इसलिए मांगी माफी

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने पिछले साल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुलासा किया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज से गुजर रही हैं। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Feb 2025 1:48:17

2 News : हिना ने इस अंदाज में दिया रोजलिन को जवाब, इस एक्टर ने ‘मिसेज’ मूवी की सान्या से इसलिए मांगी माफी

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने पिछले साल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुलासा किया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज से गुजर रही हैं। इसके बाद से हिना लगातार हेल्थ अपडेट दे रही हैं। वह पूरी बहादुरी के साथ कैंसर से लड़ाई लड़ दूसरों को भी जिंदादिली से जीने का संदेश दे रही हैं। फैंस भी हिना के लिए दिन-रात दुआ कर रहे हैं। हालांकि कैंसर को मात दे चुकीं एक्ट्रेस रोजलिन खान को हिना की बात पर भरोसा नहीं है। हाल ही में रोजलिन ने मेडिकल रिपोर्ट शेयर की थी, जो हिना की बताई थी।

रोजलिन ने दावा किया कि हिना को स्टेज 2 कैंसर है और वो लोगों की सहानुभूति और पब्लिसिटी के लिए झूठ बोल रही हैं। अब हिना ने रोजलिन का नाम लिए बगैर उन्हें जवाब दिया है। हिना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो इतराते हुए स्ट्रॉ से कोई जूस पी रही हैं और कैप्शन में लिखा, “मैं उस स्टेज पर हूं, जहां अब किसी की बातों से मुझे तो कोई फर्क नहीं पड़ता। अपने ऑरा को क्लीन कर रही हूं। एक टाइम पर एक सिप।” उल्लेखनीय है कि हिना कैंसर का पता चलने के बाद से कई पब्लिक इवेंट भी अटैंड कर चुकी हैं।

वह ‘बिग बॉस 18’ के मंच पर भी पहुंची थीं। हाल ही हिना सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ दिखीं। दूसरी ओर, रोजलिन लगातार हिना पर निशाना साध रही हैं। रोजलिन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की एक मेडिकल रिपोर्ट शेयर की, जिसमें उनका नाम हिना और उम्र 37 लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि आगे का सब छिपा दिया गया है। इसे शेयर करते हुए रोजलिन ने लिखा, “मेडिकल मिसइन्फोर्मशन अलर्ट, प्लीज इस रिपोर्ट को पढ़ें। मेरे पास अन्य सपोर्टिंग डाक्यूमेंट्स भी हैं, जो मुझे हॉस्पिटल की ऑफिशियल मुहर के साथ एक सोर्स ने दिए हैं।”

कंवलजीत सिंह ने शेयर किया ‘मिसेज’ फिल्म का एक्सपीरियंस

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘मिसेज’ खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज किया गया। फिल्म मलयालम हिट ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ की हिंदी रीमेक है। इसमें सान्या ने ‘ऋचा’ नाम की लड़की का किरदार निभाया है। इलमें सान्या के ससुर का किरदार निभाने वाले अभिनेता कंवलजीत सिंह ने हाल ही में फिल्म को लेकर अपना अनुभव बताया। कंवलजीत ने कहा कि शूटिंग के दौरान मुझे बस इतना याद है कि मैं बहुत सारा खाना खा रहा था।

इसके बाद मैंने चार और प्रोजेक्ट किए और अपने किरदार को भूल गया लेकिन जब मैंने फिल्म देखी, तो मुझे अपने किरदार की हरकतों से घिन आ गई। मैं तुरंत सान्या के पास गया और माफी मांगी। सान्या मेरी बात सुनकर चौंक गई और पूछा कि मैं माफी क्यों मांग रहा हूं। तब मैंने उसे बताया कि मैं भूल गया था कि मेरे किरदार ने फिल्म में उसे कितना परेशान किया था। ये देखकर मुझे बहुत बुरा लगा।

सान्या ने इस किरदार को शानदार तरीके से निभाया है। जब हमने फिल्म देखी, तो हम सभी उसके संघर्ष को देखकर दुखी हो गए थे। ‘मिसेज’ZEE5 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। फिल्म का निर्देशन आरती कदम ने किया है। फिल्म महिलाओं की जिंदगी में होने वाली अनदेखी परेशानियों और पितृसत्ता के प्रभाव को साफ तौर पर दिखाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ