टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री हिना खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसमें वह मीडिया के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगती नज़र आ रही हैं। ये माफी उन्होंने किसी निजी विवाद को लेकर नहीं, बल्कि एक सामाजिक संवेदनशीलता के चलते मांगी है। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ कि हिना खान को सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करनी पड़ी।
मीडिया के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी
हिना खान हाल ही में रिएलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने मीडिया के लिए पोज़ दिए और संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी शादी के बाद मीडिया और दोस्तों के लिए एक स्पेशल पार्टी आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन अहमदाबाद विमान दुर्घटना की खबर आने के बाद उन्होंने उस पार्टी को रद्द करने का फैसला लिया।
इस संवेदनशील फैसले की जानकारी देते हुए हिना ने मीडिया के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी और बताया कि वे इस दुखद समय में जश्न नहीं मना सकतीं।














