टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) और बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। दोनों एक्ट्रेस अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और विडियो शेयर करती रहती है और फैन्स भी इनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाते है। ऐसे में एक बार इन दोनों एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। चलिए सबसे पहले बात करते है हिना खान की। हिना खान इन दिनों छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव में हैं। मालदीव से हिना खान लगातार अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर रही हैं। हाल ही में हिना खान ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।
अपने लेटेस्ट फोटोशूट में हिना ऑरेंज आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। खुले बाल, आंखों पर सन ग्लास लगाए वह अलग-अलग एंगल में पोज देती दिख रही हैं। अपने लुक में हिना प्लावर प्रिंटेड ऑरेंज क्रॉप टॉप पर प्लाजो के संग लॉन्ग शर्ग कैरी की हुई स्मार्ट लग रही हैं गले में मल्टीलेयर वाली चेन और पैरों में नॉर्मल चप्पल पहने हुए वह स्टाइल मारती देखी जा सकती हैं। इन तस्वीरों को देख कर साफ़ लग रहा है कि एक्ट्रेस अपनी छुट्टियां भरपूर एन्जॉय कर रही है। एक्ट्रेस के इन तस्वीरों को फैन्स काफी पसंद कर रही है। हिना खान के इंस्टाग्राम पर उनको लाखों लोग फॉलो करते हैं, एक ये ही वजह है कि उनके पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं।














