न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फैशन शो में हिना सहित इन स्टार्स ने बिखेरी चमक, जयपुर में महिलाओं ने तृप्ति पर निकाला गुस्सा

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मंगलवार (1 अक्टूबर) रात फैशन शो होस्ट किया। इस 'नमो भारत : वॉक फॉर करेज, वॉक फॉर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Oct 2024 12:03:29

2 News : फैशन शो में हिना सहित इन स्टार्स ने बिखेरी चमक, जयपुर में महिलाओं ने तृप्ति पर निकाला गुस्सा

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मंगलवार (1 अक्टूबर) रात फैशन शो होस्ट किया। इस 'नमो भारत : वॉक फॉर करेज, वॉक फॉर सर्विस और वॉक फॉर हेरिटेज' का आयोजन इंडियन माइनॉरिटीज फाउंडेशन ने किया था। इसमें एक्ट्रेस और कैंसर सर्वाइवर सोनाली बेंद्रे, हिना खान, ताहिरा कश्यप, 'भूल भुलैया 3' के स्टार कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी में अपनी चमक बिखेरी। हिना स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर का डटकर मुकाबला कर रही हैं।

हिना ने देसी लुक में सबको दीवाना बना दिया। हिना इवारा के पिंक अनारकली सूट में नजर आईं। इसकी गोल नेकलाइन पर जरी, तो कुर्ते के साथ फुल स्लीव्स के बॉर्डर पर भी वर्क था। कुर्ते के फैब्रिक में डिजाइन था। इसे उन्होंने मैचिंग शाइनी पैंट्स के साथ स्टाइल किया। कीमोथेरेपी के दौरान हिना को बाल कटाने पड़े, इसलिए यहां वह स्टाइलिश विग में दिखीं। हाथ में मोगरे के फूलों के हाथफूल ने लुक में चार चांद लगा दिए।

तृप्ति व कार्तिक ने रैंप वॉक की। कार्तिक ब्लैक कुर्ते के ऊपर गोल्डन एम्बेलिश्ड जैकेट पहने दिखे, तो तृप्ति पिंक लहंगे में दुल्हन की तरह सजी थीं। इस बनारसी ब्रोकेड पर गोल्ड और सिल्वर जरदोजी का काम था। मांग टीका, स्टड ईयररिंग्स, हैवी नेकलेस, रिंग्स और मैचिंग चूड़ियां, कंगन उनके ब्राइडल लुक को और हसीन बना रहे थे। सोनाली सिल्क की ग्रीन और पिंक साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं। अपने इस साड़ी लुक को सोनाली ने आलता और डायमंड जूलरी के साथ पूरा किया। उन्होंने हैवी हार पहना, तो मैचिंग ईयररिंग्स, रिंग और कंगन भी स्टाइल किए।

hina khan,sonali bendre,tahira kashyap,tripti dimri,kartik aaryan,manish malhotra,ramp walk,fashion show,jaipur,tripti poster,vicky vidya ka woh wala video

तृप्ति डिमरी को इवेंट में किया गया गया इनवाइट, लेकिन नहीं पहुंचीं

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस बीच तृप्ति मंगलवार (1 अक्टूबर) को फिल्म के प्रमोशन के लिए राजकुमार राव के साथ जयपुर पहुंचीं। हालांकि इस दौरान एक विवाद खड़ा हो गया। दरअसल तृप्ति को यहां एक इवेंट में बतौर गेस्ट बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचीं। बताया जा रहा है कि इस इवेंट में जाने के लिए तृप्ति ने 5 लाख रुपए फीस भी ली थी।

घंटों इंतजार करने के बाद महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने तृप्ति के खिलाफ हमला बोला। वहां लगे तृप्ति के पोस्टर पर कालिख पोती गई और ये तक कहा गया कि तृप्ति की फिल्मों का बायकॉट करो। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिलाएं पोस्टर पर कालिख लगाते हुए कह रही हैं, “मुंह काला करो इसका। कोई इसकी मूवीज नहीं देखेगा, कमिटमेंट करके ये लोग आते नहीं हैं, टाइम मैनेजमेंट आना चाहिए।

कौनसी बड़ी सेलिब्रिटी है, कोई जानता भी नहीं है इसका नाम। हम तो ये देखने आए थे कि कौन है। ये सेलिब्रिटी कहलाने लायक बिल्कुल भी नहीं है।” महिलाओं ने तृप्ति के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात भी कही। तृप्ति ने 5.5 लाख में इवेंट में आने का वादा किया था और उनके अकाउंट में इसकी आधी रकम ट्रांसफर भी कर दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री