न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिना खान और रश्मि देसाई को आई सिद्धार्थ की याद, संकट में कट रहे ‘लगान’ की एक्ट्रेस के दिन

बिग बॉस-13 के विजेता और टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इस खबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Sep 2021 6:02:13

हिना खान और रश्मि देसाई को आई सिद्धार्थ की याद, संकट में कट रहे ‘लगान’ की एक्ट्रेस के दिन

बिग बॉस-13 के विजेता और टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इस खबर से पूरे मनोरंजन जगत और सिद्धार्थ के फैन्स के दिलों को तोड़ दिया था। सिद्धार्थ के साथ बिग बॉस-14 में तूफानी सीनियर बनकर धूम मचाने वालीं हिना खान भी अभी तक सदमे में हैं। हिना ने सिद्धार्थ संग हुई अपनी एक पुरानी बातचीत को याद किया है। हिना ने बताया कि मुझे याद है जब मेरे पिता का निधन हुआ था तब सिद्धार्थ ने मुझे फोन किया था।

मैंने उसके फोन का जवाब नहीं दिया था। फिर उसने मुझे मैसेज किया था। मैं 2-3 मिनट तक उससे बात करती रही। उसने मुझे चीयर अप करने की कोशिश की। तब मेरे चेहरे पर मुस्कान थी। मैं उस चैट को आपके साथ साझा नहीं कर सकती लेकिन अभी भी मैं उस चैट को पढ़ती हूं। मैं ये चैट उसकी फैमिली के साथ भी शेयर करूंगी ताकि उनके चेहरे पर भी मुस्कान आए। यकीनन ही वे सिद्धार्थ की ज्यादा से ज्यादा यादों को संजोने की कोशिश कर रहे होंगे।

hina khan,rashmi desai,siddharth shukla,bigg boss,hina siddharth,rashmi siddharth,parveena bano,lagaan,bollywood news in hindi

सिद्धार्थ की मौत की खबर सुन रश्मि ने रोक दिए थे सारे प्रमोशन

सिद्धार्थ की को स्टार रह चुकीं एक्ट्रेस रश्मि देसाई को भी उनकी मौत से गहरा सदमा लगा है। ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में रश्मि ने कहा कि मैंने अपने जीवन में बहुत मुश्किल वक्त देखा है लेकिन काम से कभी समझौता नहीं किया। सिद्धार्थ बहुत खास थे, इसमें कोई शक नहीं कि हम लड़े थे, हमारे मुद्दे थे लेकिन दिन के अंत में एक अच्छी दोस्ती हो जाती थी और हमने एक-दूसरे की परवाह भी की है।

जैसे ही मुझे सिद्धार्थ के दुनिया से जाने की खबर मिली मैंने अपने गाने के सारे प्रमोशन रोक दिए, मैं भाग्यशाली हूं कि हमारे निर्माता शाहजेब आजाद ने मेरी स्थिति को समझा और मुझे शोक मनाने की अनुमति दी। उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ और रश्मि को एक साथ ‘दिल से दिल तक’ में पार्थ और शोरवोरी का रोल निभाते हुए देखा गया था। दोनों के बीच अफेयर की खबरें भी चली थीं। बिग बॉस-13 में जब दोनों आए तो कई मौकों पर उनकी दोस्ती भी देखी गई थी।

hina khan,rashmi desai,siddharth shukla,bigg boss,hina siddharth,rashmi siddharth,parveena bano,lagaan,bollywood news in hindi

परवीना बानो के लिए सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ

इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री से ऐसी कई खबरें आ रही हैं, जिनमें कलाकारों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म ‘लगान’ में ‘केसरिया’ की भूमिका में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस परवीना बानो के सामने भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। वे इन दिनों पाई-पाई को मोहताज हैं। आमिर खान की सुपरहिट मूवी ‘लगान’ से करियर की शुरुआत करने वालीं परवीना को इस फिल्म के बाद कई उम्मीदें थी, लेकिन वे खराब सेहत ने तोड़ दी। 42 वर्षीय परवीना पिछले 11 साल से बेरोजगार हैं। इलाज में उनकी जमा पूंजी खत्म हो गई। परवीना ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया। परवीना को साल 2011 में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था।

इसके बाद धीरे-धीरे तबीयत और बिगड़ती चली गई और जितनी भी बचत थी सब खत्म हो गई। आज परवीना दवाई तो दूर रोटी के लिए भी मोहताज हैं। दवाई के लिए हर सप्ताह 1800 रुपए की जरूरत पड़ती है। पति से अलग होने के बाद घर सिर्फ उनकी कमाई से चलता था। वे छोटी बहनों और बेटी के साथ रहती हैं। परिवार के पास कमाई का कोई साधन नहीं है। इस बीच एक बार फिर एक्टर सोनू सूद मसीहा बनकर उभरे हैं। सोनू ने परवीना के लिए न सिर्फ राशन बल्कि एक महीने की दवाइयों की भी व्यवस्था करा दी है। उल्लेखनीय है कि सोनू कोरोनाकाल की शुरुआत से ही किसी न किसी तरह से जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर