Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया ने दुनिया को कहा अलविदा, थे म्यूजिक डायरेक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Sep 2024 12:07:42

हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया ने दुनिया को कहा अलविदा, थे म्यूजिक डायरेक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमेश के पिता का निधन बुधवार (18 सितंबर) को रात करीब 8.30 बजे हो गया। वे 87 साल के थे। बताया जा रहा है कि विपिन को सांस में परेशानी हो रही थी। इसके अलावा वे उम्र संबंधी तकलीफों से भी जूझ रहे थे। उन्हें बीमारियों के कारण मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालांकि इलाज के बाद भी विपिन को बचाया नहीं जा सका। विपिन के परिवार ने एक बयान में उनके निधन की पुष्टि की और लिखा, “बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे पिता विपिन रेशमिया का 18 सितंबर को निधन हो गया है। वे एक बेहतरीन इंसान थे जिन्होंने अपनी मौजूदगी से हमारी जिंदगी को रोशन किया।”

आज विपिन का पार्थिव शरीर पहले उनके घर लाया जाएगा। यहां परिवार के लोग, दोस्त, म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेगी। इसके बाद जुहू श्मशान भूमि में विपिन का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। हिमेश अपने पिता के बेहद करीब थे। वे अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी फोटो शेयर करते थे।
himesh reshammiya,music director himesh reshammiya,vipin reshammiya,producer vipin reshammiya,himesh vipin,vipin death हिमेश ने ‘इंडियन आइडल’ के सेट पर पिता को लेकर किया था खुलासा

उल्लेखनीय है कि विपिन ने बॉलीवुड के कई लोगों के करिअर को उड़ान दी थी। उन्होंने भक्ति गानों में खास योगदान दिया है। उनके जाने से इंडस्ट्री के लोग दुखी हैं। विपिन फिल्म प्रोड्यूसर भी थे। उन्होंने 'द एक्सपोज' (2014) और 'तेरा सुरूर' (2016) जैसी फिल्में प्रोड्यूस की थीं। उन्होंने 'इंसाफ का सूरज' (1990) नाम की एक फिल्म के लिए भी म्यूजिक तैयार किया था, जो रिलीज नहीं हो पाई।

साल 2021 में हिमेश ने 'इंडियन आइडल' के सेट पर खुलासा किया था कि उनके पिता ने एक शानदार गाना बनाया था, जिसे लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया था, लेकिन ये गाना कभी रिलीज नहीं हो पाया। कथित तौर पर विपिन ने ही हिमेश को सुपरस्टार सलमान खान से मिलवाया था जिसके बाद ही उन्हें फिल्म 'जब प्यार किया तो डरना क्या' (1998) में संगीत निर्देशक के रूप में बड़ा ब्रेक मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका