पंजाब की ऐश्वर्या राय यानी हिमांशी खुराना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने वीडियो फैन्स के लिए शेयर करती रहती है। ऐसे में उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बॉलीवुड की बेगम यानी कि करीना कपूर की नकल उतारते हुए देखी जा सकती हैं।
हिमांशी खुराना ने इस लेटेस्ट वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वे करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर (Kareena Kapoor) के फेमस किरदार ‘पू' की एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं।














