न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हिमांशी की जिंदगी में हुई नए प्यार की एंट्री, शेयर किया वीडियो, फिर से प्यार के लिए तैयार हैं यह तलाकशुदा एक्ट्रेस

बिग बॉस-13 में हिस्सा लेने के बाद से एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। हिमांशी की तगड़ी फैन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Aug 2025 8:13:23

2 News : हिमांशी की जिंदगी में हुई नए प्यार की एंट्री, शेयर किया वीडियो, फिर से प्यार के लिए तैयार हैं यह तलाकशुदा एक्ट्रेस

'बिग बॉस-13' में हिस्सा लेने के बाद से एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। हिमांशी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हिमांशी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा भी बन चुकी हैं। हिमांशी ने आज गुरुवार (7 अगस्त) को सोशल मीडिया पर नाइट-आउट का वीडियो पोस्ट किया। हिमांशी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह किसी के साथ कार में बैठी हैं और हाथों में फूल लिए शर्माती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ने उस शख्स का चेहरा तो नहीं दिखाया, लेकिन हाथ जरूर दिखाई दे रहा है।

हिमांशी प्रिंटेड कुर्ती पहने हुए हैं और बालों को उन्होंने सॉफ्ट कर्ल किया हुआ है। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘सैयारा’ फिल्म का गाना 'तुम हो तो' ऐड किया गया है। गाने में अभिनेत्री अनीत पड्डा के साथ अभिनेता अहान पांडे का रोमांस था। ऐसा लग रहा है जैसे हिमांशी इस वीडियो में अपने नए बॉयफ्रेंड को सोशल मीडिया पर सॉफ्ट लॉन्च कर रही हैं। फैंस का मानना है कि हिमांशी की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो गई है। बता दें हिमांशी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस से जुड़े रहने के लिए तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

हिमांशी ने कुछ दिन पहले ही अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया था। हिमांशी ने करीब 11 किलो वजन कम किया है। उल्लेखनीय है कि हिमांशी ने 16 साल की उम्र में मिस लुधियाना का खिताब जीता और 2010 में पंजाबी फिल्म 'साड्डा हक' से अभिनय की शुरुआत की थी। BB 13 के दौरान हिमांशी मॉडल व एक्टर असीम रियाज करीब आ गए थे। इसके बाद वे लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन पिछले साल उनकी राहें जुदा हो गईं।

रिद्धि डोगरा का साल 2019 में राकेश बापट से हो गया था तलाक

‘जवान’ फेम एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ के कंटेस्टेंट रहे राकेश बापट से तलाक के बाद रिद्धि फिर से प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं। रिद्धि और राकेश की पहली मुलाकात टीवी शो ‘मर्यादा : लेकिन कब तक?’ के सेट पर हुई थी। उन्होंने 29 मई 2011 को शादी की, लेकिन साल 2019 में वे अलग हो गए। रिद्धि ने इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में कहा कि राकेश मेरे लिए घर जैसा था और अलग होने के बाद मैंने अकेलेपन को महसूस किया। हालांकि समय के साथ मैंने खुद से एक मजबूत रिश्ता बनाया और अब मैं खुश हूं।

मैं प्यार और शादी पर आज भी विश्वास करती हूं। मेरे लिए शादी का मतलब केवल प्यार नहीं है, बल्कि यह एक पार्टनरशिप है, जिसमें दो लोग मिलकर एक टीम की तरह काम करते हैं। मैं प्यार के लिए क्यों नहीं तैयार होऊंगी? मेरा मतलब है कि मैं हमेशा प्यार के लिए तैयार रहती हूं। मैं बहुत रोमांटिक हूं और मुझे प्यार में पड़ने में ज्यादा समय नहीं लगता। लेकिन अब मैं बहुत चूजी हो गई हूं। मैं प्यार और रिश्तों को लेकर अब ज्यादा परिपक्व हो गई हूं। तलाक के बाद मैंने खुद पर ज्यादा ध्यान दिया और खुद को और बेहतर समझा।

अगर कोई मुझसे शादी करता है, तो उसे एक ऐसी महिला मिलेगी जो खुद को बेहतर जानती है। शादी टूटने के बाद भी मैं अकेली नहीं हूं क्योंकि मेरे पास परिवार और दोस्तों का प्यार है। उन्होंने सलाह दी कि प्यार की खातिर कभी अपने आपको और अपनी सेल्फ-रिस्पेक्ट को मत गिराओ। उन्होंने कहा कि वो दोबारा किसी के लिए इस हद तक नहीं जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज