Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हिमांशी ने इन्हें बताया बेशर्म, घिनौना और बेकार इंसान, सारा की जैसे इस मुस्लिम एक्ट्रेस की भी है शिव में आस्था

एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था। इससे उन्हें काफी शौहरत मिली। तब से ही हिमांशी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 12:00:58

2 News : हिमांशी ने इन्हें बताया बेशर्म, घिनौना और बेकार इंसान, सारा की जैसे इस मुस्लिम एक्ट्रेस की भी है शिव में आस्था

एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था। इससे उन्हें काफी शौहरत मिली। तब से ही हिमांशी कभी अपनी पर्सनल तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। शो के दौरान उनकी दोस्ती मॉडल व एक्टर आसिम रियाज के साथ हुई थी। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन अब उनका ब्रेकअप हो चुका है। इस बीच हिमांशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के एक नामी शख्स का पर्दाफाश किया है। ये शख्स इंडस्ट्री में कदम रखने वाली नई एक्ट्रेस को गुमराह करता है।

हिमांशी ने लिखा, “पंजाबी इंडस्ट्री में एक बेवकूफ है, जो पूरी तरह से बेशर्म, घिनौना और बेकार इंसान है। वह हमारे सभी कलाकारों के बीच घूमता रहता है और फिर दावा करता है कि वह उन्हें गानों और फिल्मों में काम दिलाता है। वह उनकी निजी जानकारी का दुरुपयोग करता है। मुझे पता चला है कि वह लंबे समय से मेरे बारे में भी बात कर रहा है और नई लड़कियों को यह कहकर गुमराह कर रहा है कि सभी जाने-माने पंजाबी कलाकार उसके नियंत्रण में हैं। उसे हजार बार नजरअंदाज करने के बाद भी वो नहीं बदला लेकिन इस बार मैं इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकती। मुझे अपनी टीम के माध्यम से एक लड़की का स्पेशल मैसेज मिला है।

और अगर आप यह देख रहे हैं—तो मुझे आपको याद दिलाने दें—आपको अभी भी मुझे पैसे देने हैं। मैंने आपसे इसके लिए नहीं कहा क्योंकि मैं ऐसी ही हूं। मैंने आपको एक बार में 10 लाख रुपए उधार दिए थे। आपकी इतनी हैसियत नहीं है कि आप नई लड़कियों को बता सकें कि हिमांशी आपकी सुनती है। याद है जब आप लंदन में फंसे हुए थे? मैंने आपकी मदद की थी। आपके पास टिकट के लिए भी पैसे नहीं थे। मैं आपका नाम लिखकर आपको और अटेंशन नहीं देना चाहती हूं, लेकिन आप किसी दलाल से कम नहीं हैं।”
himanshi khurana,actress himanshi khurana,asim riaz,bigg boss 13,punjabi film industry,himanshi social media,nushrratt bharuccha,actress nushrratt bharuccha,sara ali khan,chhorii 2 नुसरत भरूचा ने कहा, जहां भी आपको शांति मिले वहां जाना चाहिए…

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी फिल्म 'छोरी 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सारा अली खान की जैसे नुसरत भी महादेव की बहुत बड़ी भक्त हैं। अब हाल ही में नसरत ने अपने धर्म और आस्था को लेकर खुलकर बात की। नुसरत ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा कि मैं बचपन से ही मंदिर जाती रही हूं। गुरुद्वारा और चर्च भी गई हूं। जहां भी आपको शांति मिले, चाहे वह मंदिर हो, गुरुद्वारा हो या चर्च हो, आपको वहां जाना चाहिए। मैं यह भी खुलेआम कहती हूं। मैं नमाज पढ़ती हूं।

अगर मुझे समय मिलता है, तो मैं दिन में पांच बार प्रे करती हूं। यहां तक कि मैं ट्रेवलिंग के दौरान अपनी प्रेयर मैट भी साथ लेकर जाती हूं। मैं हर उस जगह जाती हूं, जहां मुझे शांति और सुकून मिलता है। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि ईश्वर एक है और उससे जुड़ने के अलग-अलग रास्ते हैं। और मैं उन सभी रास्तों को तलाशना चाहती हूं। मैंने तो 16 शुक्रवार के व्रत भी किए थे। मेरा बहुत मन था कि मैं केदारनाथ और बद्रीनाथ दोनों जगह जाऊं। मैं वहां दर्शन के लिए जाना चाहती थी। वहां जाकर भगवान शिव के आगे माथा टेकना चाहती थी।

आशीर्वाद लेना चाहती थी और मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानती हूं कि मैं ऐसा कर पाई। जब आपकी किसी चीज में आस्था होती है तो ये आपकी आत्मा को भी छू जाता है और इस एहसास को बयां नहीं किया जा सकता। मैं तो वैष्णो देवी भी जाकर आई हूं। 13 किलोमीटर पैदल चलकर गई, दर्शन किए और फिर वापस आई। नुसरत का अंक ज्योतिष में भी बहुत यकीन है। इसीलिए 2020 में उन्होंने अपना नाम Nushrat Bharucha से बदलकर Nushrratt Bharuccha कर लिया। नुसरत की पहली फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई 'जय मां संतोषी' थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका