न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विवाह बंधन में बंधने को तैयार नेहा के एक्स बॉयफ्रेंड, शेयर की Photos, जल्द मां बनेंगी यह एक्ट्रेस

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के एक्स बॉयफ्रेंड एक्टर हिमांश कोहली (35) पर्सनल लाइफ के चलते एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हिमांश...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Nov 2024 11:14:29

2 News : विवाह बंधन में बंधने को तैयार नेहा के एक्स बॉयफ्रेंड, शेयर की Photos, जल्द मां बनेंगी यह एक्ट्रेस

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के एक्स बॉयफ्रेंड एक्टर हिमांश कोहली (35) पर्सनल लाइफ के चलते एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हिमांश विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। घर में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के हिसाब से हिमांश की आज मंगलवार (12 नवंबर) को शादी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर हिमांश की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हिमांश थीम के मुताबिक हरे रंग का कुर्ता पहने दिख रहे हैं। उनकी मेहंदी में दोस्त और परिवार वाले देखे जा सकते हैं।

तस्वीरों में देख सकते हैं कि हिमांश पूरे उत्साह के साथ अपने हाथों पर होने वाली दुल्हनिया का नाम लिखवाते नजर आ रहे हैं। उसका नाम V से शुरू होता है। हिमांश की दुल्हनिया को लेकर इसके अलावा कोई जानकारी नहीं है। ना ही उनकी कोई तस्वीर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखती हैं। अन्य तस्वीरों में हिमांश कभी दोस्तों संग मस्ती करते दिख रहे हैं तो कभी परिवार के साथ मिलकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

हिमांश की शादी को लेकर परिवार वाले भी काफी एक्साइटेड हैं। शादी में खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। बता दें कि हिमांश इससे पहले नेहा संग रिलेशनशिप को लेकर काफी समय तक खबरों में रहे थे। दोनों शादी करने का प्लान कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया। नेहा की शादी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ हो चुकी है।

‘कुंडली भाग्य’ की एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

लोकप्रिय टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' में नेगेटिव किरदार के लिए मशहूर एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी मां बनने वाली हैं। रूही ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को यह खबर बहुत ही खास अंदाज में शेयर की है। रूही ने अपने पति संग बेहद रोमांटिक वीडियो साझा किया। वीडियो में रूही का बेबी बंप साफ दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रूही की शादी साल 2019 में अपने बॉयफ्रेंड शिवेंद्र ओम साईंयोल के साथ हुई थी। वीडियो में रूही गुलाबी मोनोकिनी में पति की ओर मुड़ती हैं और बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हैं। इसके बाद शिवेंद्र बेबी बंप को किस करते हुए प्यार लुटा रहे हैं। रूही ने कैप्शन में लिखा, “हमारा खूबसूरत परिवार थोड़ा बड़ा होने वाला है और बहुत अधिक खूबसूरत पल आने वाला है।

11:11. जन्मदिन मुबारक हो मेरे सबसे अच्छे दोस्त @shivendraa_om_saainiyol।” यह पोस्ट सामने आने के बाद रूही के लिए बधाइयों की झड़ी लग गई। इस बीच ‘कुंडली भाग्य’ की ही एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने भी रूही को विश किया है। श्रद्धा भी प्रेग्नेंट हैं। अधविक महाजन, शक्ति अरोड़ा, सुप्रिया शुक्ला, मानसी श्रीवास्तव, सेहबान अजीम और पूजा बनर्जी ने भी रूही को बधाई दी है। रूही के पति शिवेंद्र 'छोटी सरदारनी' सीरियल का हिस्सा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री