न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्मों में नहीं चले नेहा के एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश! अमृता ने मनाया बेटे का पहला बर्थडे, विद्युत जामवाल...

एक्टर हिमांश कोहली बुधवार को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिमांश का जन्म 3 नवंबर 1989 को दिल्ली में हुआ था। हिमांश ने काम से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Nov 2021 6:24:09

फिल्मों में नहीं चले नेहा के एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश! अमृता ने मनाया बेटे का पहला बर्थडे, विद्युत जामवाल...

एक्टर हिमांश कोहली बुधवार को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिमांश का जन्म 3 नवंबर 1989 को दिल्ली में हुआ था। हिमांश ने काम से ज्यादा अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोरीं। सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ हिमांश का अफेयर और फिर ब्रेकअप चर्चा में रहा। नेहा और हिमांश ने ‘इंडियन आइडल’ में भी एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार किया था। दोनों ने लंबे समय तक डेट किया। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ कई फोटो भी शेयर की। हिमांश ने 2011 में वी टीवी चैनल के डेली सोप ‘हमसे है लाइफ’ के जरिए डेब्यू किया था। वे 10 महीने तक शो का हिस्सा रहे। उन्हें डायरेक्टर दिव्या कुमार ने फिल्म ‘यारियां’ में पहली बार मौका दिया था, जो 2014 में रिलीज हुई।

हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद 2017 में हिमांश की चार फिल्में ‘जीना इसी का नाम है’, ‘स्वीटी वेड्स एनआरआई’, ‘रांची डायरी’ और ‘दिल जो ना कह सके’ रिलीज हुई। इनसे भी हिमांश को ज्यादा पहचान नहीं मिली। हिमांश ने कई म्यूजिक वीडियो भी किए हैं। उनका पहला एल्बम साल 2018 में आया था। इसमें नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने आवाज दी थी। इस साल अब तक हिमांश पांच म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं और सभी टी-सीरीज के ही एल्बम हैं।

विवाह फेम एक्ट्रेस अमृता राव ने शेयर की फैमिली फोटो

एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल का बेटा 1 नवंबर को एक साल का हो गया। अमृता ने इंस्टाग्राम पर क्यूट फैमिली फोटो शेयर की है। इसमें अनमोल बेटे को हाथों में उठाए दिख रहे हैं और अमृता दोनों को देखते हुए स्माइल कर रही हैं। अमृता ने लिखा, “वीर आज एक साल के हो गए हैं और माता-पिता के तौर पर हमें जन्मदिन मुबारक। आपके प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हैं। शाहिद कपूर के साथ विवाह फिल्म से सुर्खियां बटोरने वालीं अमृता ने पोस्ट के साथ हैशटेग वीर लिखा। आपको बता दें कि अमृता ने सात साल डेट करने के बाद अनमोल से शादी की थी। अमृता ने वीर के जन्म की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर की थी।

फिर कुछ दिनों बाद उसका नाम भी फैंस के साथ शेयर किया था। अमृता ने मां बनने के सफर को लेकर कहा था कि उनके बेटे ने उनकी जिंदगी कैसे बदल दी। जन्मदिन से पहले भी अमृता ने बताया कि वीर के साथ-साथ मेरे अंदर की मम्मी भी एक साल की हो गई है। मेरे बच्चे का शुक्रिया। महामारी के कारण हम सेलीब्रेशन परिवार के करीबी सदस्यों के साथ घर पर करेंगे। वीर के लिए प्यारा-सा एनिमल थीम केक तैयार किया गया है। घर को गुब्बारों से सजाया जा रहा है।

himansh kohli,amrita rao,vidhyut jammwal,neha kakkar,amrita rao son,sanak movie,bollywood news in hindi

विद्युत जामवाल की सनक-होप अंडर सीज फिल्म ने बनाया यह रिकॉर्ड

एक्शन हीरो माने जाने वाले विद्युत जामवाल की ‘सनक-होप अंडर सीज’ ने एक जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया है, जिसकी जानकारी खुद एक्टर ने शेयर की है। इस रिकॉर्ड के अनुसार सनक लगातार दो हफ्तों में सभी ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। सनक, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 15 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। हालांकि, प्लेटफॉर्म की ओर से अभी तक ऐसा कोई आंकड़ा पेश नहीं किया गया है, जिससे पता चले कि सभी ओटीटी प्लेटफॉर्मों के बीच सनक लगातार दो हफ्तों से सबसे अधिक देखी जा रही फिल्म है।

सनक से बंगाली एक्ट्रेस रुक्मिणी मैत्रा ने बॉलीवुड डेब्यू किया है। नेहा धूपिया ने पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है। विलेन के किरदार में चंदन रॉय सान्याल हैं। निर्देशक कनिष्क वर्मा ने किया है। सनक में अस्पताल के अंदर हॉस्टेज सिचुएशन की कहानी में एक्शन को पिरोया गया है। सनक विशुद्ध विद्युत ब्रैंड की फ़िल्म है, जिसमें असली-सा लगने वाले एक्शन की भरमार है। सनक का प्लॉट मुख्य रूप से लगभग 5 घंटों के घटनाक्रम को समेटे हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका