न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 28 साल की हिबा नहीं बनना चाहती थीं मां इसलिए छोड़ा शो, इस एक्टर को डेट कर रही हैं कोंकणा सेन शर्मा

हिबा नवाब (28) छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस हैं। हिबा को स्टार प्लस के सीरियल ‘झनक’ में लीड रोल निभाने का मौका मिला और इसकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 May 2025 12:11:50

2 News : 28 साल की हिबा नहीं बनना चाहती थीं मां इसलिए छोड़ा शो, इस एक्टर को डेट कर रही हैं कोंकणा सेन शर्मा

हिबा नवाब (28) छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस हैं। हिबा को स्टार प्लस के सीरियल ‘झनक’ में लीड रोल निभाने का मौका मिला और इसकी बदौलत वह सबके दिलों में बस गईं। हालांकि हिबा अब शो का हिस्सा नहीं हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शो में लीप के बाद मेकर्स नए किरदारों की एंट्री कराने वाले हैं। इस बीच हिबा ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कंफर्म किया कि वह शो को अलविदा कह चुकी हैं। उन्होंने पर्दे पर अपनी उम्र के करीब किसी व्यक्ति की मां की भूमिका निभाने को असहज माना।

हिबा ने कहा कि लीप के बाद मैं शो का हिस्सा नहीं रहूंगी। मैं अपनी उम्र के करीब किसी व्यक्ति की मां की भूमिका निभाने में सहज नहीं हूं। इस पर चर्चा हुई थी और हमें किसी तरह पता था कि यह होने वाला है, लेकिन कुछ दिनों पहले ही इसकी पुष्टि हुई। ‘अनिरुद्ध’ और ‘झनक’ की बेटी अर्शी लीप के बाद बड़ी होगी। शो की कहानी उसके इर्द-गिर्द घूमेगी और जाहिर सी बात है कि मेरी उम्र के बराबर किसी लड़की को कास्ट किया जाएगा। मैं कैसे अपनी उम्र की लड़की की मां का किरदार निभा सकती हूं।

मैं कम्फर्टेबल नहीं हूं। अपने रोल को लेकर ट्रॉलिंग का सामना करने पर हिबा ने कहा कि आलोचना ने एक कलाकार के तौर पर मेरे आत्मविश्वास को प्रभावित किया। यह पहली बार था जब मुझे वाकई इतनी नेगेटिव टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। मैं सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करती रहती थी और सोचती रहती थी कि ऐसा क्यों हो रहा है। कहा जा रहा है कि हिबा जून के पहले हफ्ते में ‘झनक’ की शूटिंग खत्म करेंगी और एक्टिंग से ब्रेक लेंगी। उन्हें कुछ ऑफर्स मिले हैं, लेकिन उन्हें वे पसंद नहीं आए और वह रिजेक्ट कर चुकी हैं।

hiba nawab,actress hiba nawab,jhanak serial,hiba jhanak,hiba nawab  mother,konkana sen sharma,actress konkana sen sharma,amol parashar,actor amol parashar,konkana amol

‘ग्राम चिकित्सालय’ वेब सीरीज की स्क्रीनिंग पर अमोल पाराशर के साथ दिखीं कोंकणा

एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कोंकणा का नाम एक्टर अमोल पाराशर के साथ जुड़ रहा है। हालांकि दोनों ने अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं बोला है। इस बीच उन्हें एक जगह साथ देख फैंस फिर से उनके रिलेशनशिप को लेकर रोमांचित हो गए हैं। वे कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। हाल ही में अमोल की नई वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई।

इस दौरान कई सेलेब्स इवेंट में पहुंचे। सबकी निगाहें तब अटक गईं जब कोंकणा और अमोल साथ नजर आए। वे एक-दूसरे को हग करते हैं और फिर साथ में फोटो के लिए पोज देते हैं। पूर्व में अमोल ने कहा था कि मैं फिलहाल एक सीरियस रिलेशनशिप में हूं और उसे प्राइवेट रखना चाहता हूं। मैं पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ पीआर नहीं करना चाहता हूं। मुझे कुछ रोक नहीं रहा है बताने में, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसी अच्छी वजह है कि मैं सबको इस बारे में बताऊं। वैसे लाइमलाइट से दूर रखकर यह हमारे रिलेशन को और प्योर बनाता है।

यहां लोगों के रिलेशन होते भी नहीं हैं तो भी चला देते हैं। लेकिन मैं चाहता हूं लोग मेरे काम के बारे में बात करें। मैं किसी से कुछ छिपा नहीं रहा हूं। कोंकणा की बात करें तो साल 2010 में उनकी शादी एक्टर रणवीर शौरी के साथ हुई थी, लेकिन साल 2020 में उनका तलाक हो गया। उनके एक बेटा हारून शौरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी