न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हेमा मालिनी हुईं 76 साल की, बेटी ईशा ने ऐसे किया बर्थडे विश, ‘ड्रीम गर्ल’ के खाते में हैं कई सुपरहिट फिल्में

'ड्रीम गर्ल' के नाम से मशहूर हेमा मालिनी आज बुधवार (16 अक्टूबर) को जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। हेमा भले ही 76 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Oct 2024 7:09:38

हेमा मालिनी हुईं 76 साल की, बेटी ईशा ने ऐसे किया बर्थडे विश, ‘ड्रीम गर्ल’ के खाते में हैं कई सुपरहिट फिल्में

'ड्रीम गर्ल' के नाम से मशहूर हेमा मालिनी आज बुधवार (16 अक्टूबर) को जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। हेमा भले ही 76 साल की हो गई है, लेकिन उनकी खूबसूरती की चमक कम नहीं हुई है। जन्मदिन के खास मौके पर हेमा के लिए सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लगी हुई है। इस बीच हेमा की बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा संदेश लिखा है। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मां के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इसमें दोनों एथनिक आउटफिट में कहर बरपा रही हैं।

उनका प्यार भरा रिश्ता देखा जा सकता है। ईशा ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी मां..लव यू।” इसके साथ ईशा ने हार्ट और हगिंग इमोजी भी बनाई। एक्टर जैकी श्रॉफ ने भी हेमा को खास अंदाज में विश किया है। जैकी ने हेमा की थ्रोबैक फोटो शेयर करके हार्ट इमोजी बनाई। फोटो हेमा की किसी डांस परफॉर्मेंस की है। वह ट्रेडिशनल ड्रेस में मेकअप और जूलरी के साथ गॉर्जियस लग रही हैं। अभिनेत्री सेलिना जेटली ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हेमा के साथ एक तस्वीर साझा कर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है।

बता दें हेमा 'सपनों का सौदागर', 'ड्रीम गर्ल', 'सीता और गीता', 'जॉनी मेरा नाम', 'लाल पत्थर', 'संन्यासी', 'धर्मात्मा', 'प्रतिज्ञा', 'शोले', 'त्रिशूल', 'बागबान' सहित कई फिल्मों में शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। बता दें हेमा ने साल 1980 में शादीशुदा एक्टर धर्मेंद्र संग घर बसाया था। उनके दो बेटियां ईशा और अहाना हैं। हेमा लंबे समय से राजनीति में हैं। वह फिलहाल मथुरा से भाजपा की लोकसभा सांसद हैं।

साल 1968 में राज कपूर ने हेमा मालिनी को दिया था पहला ब्रेक

हेमा मालिनी पढ़ाई में होशियार थीं और हिस्ट्री उनका फेवरेट सब्जेक्ट था। हालांकि 10वीं कक्षा की परीक्षा देने से पहले ही हेमा को एक्टिंग के मौके मिलने शुरु हो गए थे। हेमा का करिअर 14 साल की उम्र में शुरू हुआ, जब निर्माता-निर्देशक श्रीधर ने उन्हें फोटोशूट के लिए साड़ी पहनने को कहा ताकि वे बड़ी दिख सकें।

हिंदी सिनेमा में उन्हें पहला मौका 1968 की फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ में मिला, जिसमें उनके हीरो राज कपूर थे। बताया जाता है कि राज कपूर ने ‘सत्यम-शिवम् सुन्दरम’ फिल्म के लिए जीनत अमान का रोल हेमा को ऑफर किया था लेकिन कई सीन अंग प्रदर्शन के होने से उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया था। साल 1970 में आई फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ की सफलता के बाद हेमा की किस्मत खुल गई।

साल 1972 में ‘सीता और गीता’ में हेमा ने डबल रोल निभाया। उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। हेमा को सन 2000 में भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। वह फिल्मफेयर के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजी जा चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री