न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हेमा मालिनी सोशल मीडिया पर हुईं ट्रॉल, वीडियो वायरल, रिया ने 5 साल बाद पासपोर्ट मिलने पर जताई खुशी

अपने जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र की पत्नी दिग्गज एक्ट्रेस और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह भले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Oct 2025 9:02:45

2 News : हेमा मालिनी सोशल मीडिया पर हुईं ट्रॉल, वीडियो वायरल, रिया ने 5 साल बाद पासपोर्ट मिलने पर जताई खुशी

अपने जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र की पत्नी दिग्गज एक्ट्रेस और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह भले ही अब फिल्मों में काम नहीं करती हैं लेकिन खबरों में आ ही जाती हैं। हेमा फिलहाल एक फैन को लेकर लाइमलाइट में हैं। हालांकि इसके लिए हेमा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रॉल किया जा रहा है। हेमा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स हेमा पर निशाना साध रहे हैं। हेमा के साथ अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसके लिए वह तैयार नहीं थीं और फिर उनका जो रिएक्शन आया, उससे उनके फैंस नाराज हो गए। हेमा की एक फैन ने जो वीडियो शेयर किया है, उसकी वजह से एक्ट्रेस को भला-बुरा सुनना पड़ रहा है।

हेमा उत्तर प्रदेश की एक नवरात्रि इवेंट में हिस्सा लेती हुई नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हेमा आराम से अपनी सीट पर बैठी हुई हैं और सामने की तरफ देख रही होती हैं। तभी एक कंटेंट क्रिएटर उनके मुंह के नजदीक कैमरा लाकर फोटो लेने लगती हैं। जैसे ही हेमा की नजर कैमरे पर पड़ती है, वे असहज हो जाती हैं। वह कैमरे में ना देखकर दूसरी तरफ देखने लगती हैं और अपना पल्लू ठीक करती हैं। इसके बाद पूरे इवेंट में वह महिला हेमा के पीछे-पीछे चलती हुई दिख रही हैं। ये वीडियो देखकर लोगों को लग रहा है कि हेमा ने घमंड में आकर फैन को इग्नोर किया है।

देखिए यूजर्स ने किए कैसे-कैसे कमेंट :- “घमंडी औरत हेमा मालिनी।”, “घमंड है कुछ हीरोइनों को ज्यादा। बस रेखा ही हैं जिनको सबको प्यार देना आता है।”, “हेमा का एटीट्यूड जया बच्चन जैसा ही है।”, “बिना बात का एटीट्यूड। अगर इस तरह का व्यवहार करना ही था, तो फिर जाने का मतलब क्या था?” हालांकि कुछ लोग हेमा का पक्ष लेते हुए उस फैन की भी आलोचना कर रहे हैं, जो लगातार उनकी रिकॉर्डिंग में लगी हुई थीं। यह पहली बार नहीं है जब हेमा के रवैये पर सवाल उठे हैं। कुछ समय पहले भी एक क्लिप सामने आई थी, जिसमें एक महिला फैन पोज देते हुए उनकी कमर पर हाथ रख देती हैं। इस पर हेमा गुस्से से भड़क उठीं और सख्त लहजे में कहा कि हाथ मत लगाइए, हाथ नहीं।

रिया चक्रवर्ती को विदेश जाने के लिए लेनी पड़ती थी कोर्ट की अनुमति

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को करीब 5 साल बाद अपना पासपोर्ट वापस मिल गया। रिया का पासपोर्ट कोर्ट में था। उन्हें विदेश जाने के लिए कोर्ट की अनुमति लेनी पड़ती थी। साथ ही पासपोर्ट के बगैर उनके कई काम अधूरे भी रह गए थे। रिया ने पासपोर्ट मिलने की खुशी सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ शेयर की है। रिया ने आज शुक्रवार (3 अक्टूबर) को इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वे अपना पासपोर्ट दिखा रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “बीते 5 सालों से धैर्य ही मेरा एकमात्र पासपोर्ट था। अनगिनत लडाइयां। असीमित उम्मीदें। आज मेरे हाथ में फिर से मेरा पासपोर्ट है। मैं अपने चैप्टर 2 के लिए तैयार हूं। सत्यमेव जयते।”

इसके साथ उन्होंने फ्लाइट और हाथ जोड़ने की इमोजी शेयर की है। बता दें अदालत ने रिया को बड़ी राहत देते हुए उनका पासपोर्ट स्थायी रूप से उनके पास रखने की अनुमति दे दी है। पहले उन्हें हर बार विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को जमा कराना पड़ता था और ट्रायल कोर्ट से इजाजत लेनी होती थी। रिया ने अदालत में कहा था कि इस नियम की वजह से उनके काम में दिक्कत आ रही है और कई मौके छूट गए हैं। उनके वकील अयाज खान ने भी बताया था कि विदेश में काम की वजह से जाना जरूरी होता है, लेकिन पाबंदियों के कारण मुश्किल हो जाती थी।

अब रिया को पासपोर्ट अपने पास रखने की इजाजत है। हां, उन्हें हर यात्रा से पहले और बाद में अधिकारियों को सूचित करना होगा और अपनी यात्रा व संपर्क की जानकारी साझा करनी होगी। मुकदमा अभी भी चल रहा है और आरोप तय नहीं हुए हैं, लेकिन अदालत ने साफ कहा कि फिलहाल उनकी उपलब्धता पर शक करने की कोई वजह नहीं है। साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया पर उन्हें खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह