न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हेमा ने मां की बर्थ एनिवर्सरी पर लिखा इमोशनल नोट, जयदीप की ‘पाताल लोक 2’ का टीजर रिलीज

एक्ट्रेस हेमा मालिनी (76) ने कई सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। लोग उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के दीवाने हैं। हेमा के खाते में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 1:03:14

2 News : हेमा ने मां की बर्थ एनिवर्सरी पर लिखा इमोशनल नोट, जयदीप की ‘पाताल लोक 2’ का टीजर रिलीज

एक्ट्रेस हेमा मालिनी (76) ने कई सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। लोग उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के दीवाने हैं। हेमा के खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। हेमा पिछले काफी समय से राजनीति की दुनिया में चमक बिखेर रही हैं। वह फिलहाल मथुरा से लोकसभा सांसद हैं। हेमा एक शानदार डांसर भी हैं और आज भी कई मौकों पर लाइव परफोरमेंस देकर सबका दिल जीत लेती हैं। इस बीच हेमा ने आज शुक्रवार (3 जनवरी) को अपनी मां जया लक्ष्मी की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया है।

हेमा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोनशल नोट शेयर किया। हेमा ने मां के साथ की फोटो शेयर कर लिखा, “यह साल का वह दिन है जो मेरे दिल के सबसे करीब है! मेरी प्यारी मां का जन्मदिन, जिसे मैं कभी भी मनाना भूलती नहीं हूं, जो कुछ भी मां ने मेरे लिए किया उसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं। उनका अद्भुत व्यक्तित्व और इंडस्ट्री में और उससे परे, सभी से मिलने-जुलने में उन्होंने जो तालमेल बनाया, उसने मेरे करिअर को आकार दिया और मुझे वह बनाया जो मैं हूं। धन्यवाद, अम्मा। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।”

इस पोस्ट पर हेमा की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने दिल और हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर की है। हेमा की मां जया चक्रवर्ती एक प्रसिद्ध निर्माता और कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं। हेमा ने पिछले साल भी मां के जन्मदिन पर एक भावनात्मक नोट लिखा था। इससे पहले गुरुवार को हेमा ने नवी मुंबई के खारघर इलाके में स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में ली कुछ फोटो फैंस के साथ शेयर कीं। हेमा ने बताया कि मंदिर का उद्घाटन 15 जनवरी को होगा। बता दें हेमा ने 1963 में तमिल फिल्म ‘इधु साथियाम’ से करिअर की शुरुआत की और बाद में 1968 की फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा।

कहानी सुनाते नजर आए जयदीप अहलावत, इस दिन स्ट्रीम होगी ‘पाताल लोक 2’

एक्टर जयदीप अहलावत की वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ के सीजन 2 का टीजर आज शुक्रवार (3 जनवरी) को रिलीज हो गया। इसमें ‘हाथीराम चौधरी’ का किरदार निभाने वाले जयदीप अपने स्टाइल में एक कीड़े की कहानी सुनाते नजर आ रहे हैं। ‘हाथीराम’ का किलर अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।

‘पाताल लोक’ का पहला सीजन मई 2020 में रिलीज हुआ था। लंबे समय से फैंस इसका इंतजार कर रहे थे, जो करीब 4 साल बाद खत्म होगा। यह 17 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में जयदीप ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। अब सीजन 2 में वे लिफ्ट में एक कीड़े की कहानी सुना रहे हैं। कहानी सुनाते-सुनाते उनके चेहरे पर कभी खून और चोट दिखाई देती है तो कभी सिर पर यमराज के सींग बने नजर आते हैं।

पहले सीजन में जयदीप, इश्वाक सिंह और नीरज काबी ने लीड रोल निभाए थे। इसके साथ ही अभिषेक बनर्जी का किरदार ‘हथौड़ा त्यागी’ भी काफी पसंद किया गया था। ‘हाथीराम’ हरियाणा के एक पुलिसकर्मी का बेटा था जो खुद भी दिल्ली के एक थाने में सब इंस्पेक्टर है। अपने खरे स्वभाव और गरम तेवर के चलते करिअर में कई अड़चनें झेलते हुए ईमानदारी से आगे बढ़ता है। वहीं उसके साथी कई दूसरे रास्तों पर चलकर आगे बढ़ जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ