न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

73 साल की हुईं हेमा को ईशा ने ऐसे दी बधाई, धर्मेंद्र के साथ मशहूर हैं लव स्टोरी के कई किस्से, जानें...

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी आज शनिवार (16 अक्टूबर) को अपना 73वां जन्मदिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Oct 2021 6:06:47

73 साल की हुईं हेमा को ईशा ने ऐसे दी बधाई, धर्मेंद्र के साथ मशहूर हैं लव स्टोरी के कई किस्से, जानें...

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी आज शनिवार (16 अक्टूबर) को अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं। हेमा का जन्म तमिलनाडु में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। सोशल मीडिया पर हेमा के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। हेमा की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने भी उन्हें विश किया है। ईशा ने हेमा के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। साथ ही उन्होंने प्यारा सा कमेंट भी किया। ईशा ने लिखा, “Happy birthday mamma! Love you! Stay blessed, happy And healthy...Always by your side through thick And thin, Your Bittu...@dreamgirlhemamalini #happybirthday #mylove #mylife #mymother #stayblessed”.

उल्लेखनीय है कि ईशा जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। वे एक्टर अजय देवगन के साथ रूद्र-द एज ऑफ डार्कनेस नाम की वेबसीरीज में नजर आएंगी। आपको बता दें कि हेमा शुक्रवार को कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी-13) में रमेश सिप्पी के साथ सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में नजर आई थीं। इस क्विज शो में हेमा को बार-बार ये दिन आए...गाने के साथ बर्थडे विश किया गया। हेमा, सिप्पी व होस्ट अमिताभ बच्चन ने शोले फिल्म की बातें शेयर कीं, जिसे रिलीज हुए 46 साल हो गए हैं।


धर्मेंद्र के साथ शादी के लिए हेमा ने मान ली थी यह शर्त!

हेमा की जोड़ी सबसे ज्यादा धर्मेंद्र के साथ जमी। दोनों ने 20 से भी ज्यादा फिल्मों में साथ-साथ काम किया। धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे। वे अपनी पहली पत्नी प्रकाश के अलावा दो बच्चे सनी देओल और बॉबी देओल के साथ रहते थे। खबरों की मानें तो धर्मेंद्र ने हेमा के सामने शर्त रखी थी कि वे अपनी बीवी-बच्चों को नहीं छोड़ेंगे। इसके बावजूद एक्ट्रेस की धर्मेन्द्र के प्रति ऐसी दीवानगी थी कि उन्होंने सभी बातें मान ली और दोनों ने 1980 में शादी कर ली। धर्मेंद्र-हेमा की दो बेटियां ईशा एवं आहना देओल हैं। दोनों की लवस्टोरी के कई किस्से मशहूर हैं।

कहा जाता है कि धर्मेंद्र कई बार हेमा के साथ रोमांटिक सीन फिल्माने के वक्त सीन के री-टेक के लिए स्पॉटबॉय को पैसे दिया करते थे। पिछले दिनों हेमा इंडियन आइडल-12 का हिस्सा बनीं। शो के दौरान हेमा ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग में मैं और धरमजी साथ थे। तब हम एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मेरे पिता सेट पर आते थे, ताकि मुझे और धरमजी को साथ वक्त बिताने का मौका न मिले। मुझे याद है जब हम कार में जाते थे, तो मेरे पिता तुरंत मेरे बाजू वाली सीट पर बैठ जाते थे। लेकिन धरमजी भी कम नहीं थे, वे दूसरे बाजू की सीट पर बैठ जाते थे।


Hema Malini,hema birthday,hema 73 years,esha deol,dharmendra,actress hema malini,bollywood news in hindi

राज कपूर ने हेमा मालिनी से कही थी यह बात, जो हुई सही साबित

लोग आज भी हेमा की एक्टिंग के दीवाने हैं। हेमा को 10वीं क्लास से फिल्मों के ऑफर आने लगे थे और 11वीं क्लास से उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने पहली बार 1961 में तेलुगु फिल्म ‘पांडव वनवासन’ में नर्तकी का रोल निभाया था। इसके बाद 1968 में ‘सपनों के सौदागर’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में राज कपूर ने हेमा से कहा था कि तुम एक दिन फिल्मी जगत का बड़ा सितारा बनोगी। हेमा ने 1970 में देव आनंद के साथ फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ में काम किया, जो सुपर हिट साबित हुई। इसके बाद ‘सीता और गीता’, ‘शोले’, ‘ड्रीमगर्ल’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘लेकिन’, ‘रजिया सुल्ताना‘, ‘नसीब’, ‘बागबां’ जैसी कई एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर वाहवाही लूटी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका