न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पति धर्मेंद्र-बेटी ईशा के साथ हेमा मालिनी ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, पार्टी में करीबी दोस्त हुए शामिल

हेमा मालिनी ने 17 अक्टूबर को अपना 73वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर फैंस के साथ ही सेलेब्स ने भी उन्हें जन्मदिन की खूब शुभकामनाएं दीं। उनका जन्म 17 अक्टूबर, 1948 को तमिलनाडु के अमंकुदी में हुआ था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 11:19:39

पति धर्मेंद्र-बेटी ईशा के साथ हेमा मालिनी ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, पार्टी में करीबी दोस्त हुए शामिल

हेमा मालिनी ने 17 अक्टूबर को अपना 73वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर फैंस के साथ ही सेलेब्स ने भी उन्हें जन्मदिन की खूब शुभकामनाएं दीं। उनका जन्म 17 अक्टूबर, 1948 को तमिलनाडु के अमंकुदी में हुआ था। हेमा मालिनी ने इस खास दिन को अपने पति धर्मेंद्र, बेटी ईशा देओल और फिल्म ‘शोले’ के डायरेक्टर रमेश सिप्पी के साथ सेलिब्रेट किया। खास बात यह थी कि जन्मदिन के मौके पर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी रेड कलर की मैचिंग आउटफिट में नजर आए। रविवार देर शाम हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर जन्मदिन की तस्वीरें साझा कीं हैं। इन तस्वीरों हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, ईशा देओल, रमेश सिप्पी और संजय खान भी नजर आ रहे हैं।

हेमा मालिनी के बर्थडे पर दोनों की जोड़ी प्यारी लग रही थी। हेमा ने लाल रंग का सूट पहना हुआ है। वहीं खुले बालों में हेमा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही हेमा लिखती हैं कि 'घर पर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बर्थडे का सेलिब्रेशन।'

इससे पहले, ईशा देओल ने हेमा मालिनी के जन्मदिन पर एक खास तस्वीर शेयर की थी। इसमें उन्होंने हेमा मालिनी के कंधे पर सिर रखा हुआ था। दोनों ही इस तस्वीर में बहुत प्यारी लग रही थीं। हेमा मालिनी की दो बेटियां- ईशा देओल और अहाना देओल हैं।

हेमा मालिनी एक्ट्रेस और नृत्यांगना के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद भी हैं। साल 2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी की सीट से जीत दर्ज की थी। हेमा मालिनी क्लासिकल डांस में माहिर हैं और ये उनकी सबसे बड़ी खासियत हुआ करती है। वो आज भी परफॉर्म करती हैं। भरतनाट्यम में हेमा मालिनी पारंगत हैं। इसके अलावा वो कुचीपुड़ी और ओडिसी डांस भी करती हैं। हेमा मालिनी ने 1963 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 1980 में उन्होंने धर्मेंद्र से शादी की थी। दोनों तब से बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में शुमार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका