‘हेलमेट’ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद अब मेकर्स ने पूरा ऑडियो एल्बम (जी म्यूजिक) और 'बैंड बज गया' गाना का वीडियो रिलीज कर दिया है। ‘हेलमेट’ के ऑडियो एल्बम में 5 गाने हैं जिसकी शुरुआत 'बैंड बज गया' से होती है। इस गाने को टोनी कक्कड़ और विभोर पाराशर ने आवाज दी है। म्यूजिक व लिरिक्स टोनी कक्कड़ का है। अपारशक्ति खुराना, प्रनूतन बहल, अभिषेक बनर्जी और आशीष वर्मा अभिनीत 'हेलमेट' एक मचअवेटेड सामाजिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें कंडोम खरीदने के लिए होने वाली झिझक को मनोरंजक तरीके से पेश किया गया है। फिल्म 3 सितंबर को जी5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है। यह सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शंस और अभिनेता डिनो मोरिया की डीएम मूवीज द्वारा निर्मित है।
हेलमेट में ये गाने भी मचाएंगे धूम
फिल्म के अन्य गाने भी
कमाल के हैं। 'डोली' बृजेश शांडिल्य द्वारा गाया गया एक उत्साहित शादी का
गीत है, जिसका म्यूजिक तनिष्क ने दिया और बोल वायु के हैं। गोल्डबॉय और
शिप्रा गोयल की आवाज में एक भावनात्मक और मधुर पंजाबी ट्रैक 'बर्बाद' डुएट
है, जिसका म्यूजिक और लिरिक्स निर्माण के हैं। 'बर्बाद' मेल वॉइस में भी है
जिसे गोल्ड बॉय ने गाया है। अंत में एक आकर्षक ट्रैक के साथ फिल्म का थीम
गीत 'मौका मौका' है, जिसे शुभम शिरुले ने गाया, संगीत जैम8 के लिए शुभम
शिरुले और आना रहमान ने दिया और लिरिक्स श्लोक लाल के हैं।














