बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें सोशल मीडिया पर फैलते ही परिवार में नाराजगी का माहौल पैदा हो गया। धर्मेंद्र जिंदा हैं और ठीक हो रहे हैं। पिता के निधन की अफवाहें देखने के बाद बेटी ईशा देओल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की और बताया कि उनके पिता स्वस्थ हैं और रिकवरी कर रहे हैं। अब पत्नी हेमा मालिनी ने भी इस झूठी खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
हेमा मालिनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “जो हो रहा है वह बिल्कुल अक्षम्य है। ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर फैलाना, जो इलाज के दौरान स्वस्थ होने की प्रक्रिया में है, न केवल अपमानजनक है बल्कि पूरी तरह गैरजिम्मेदाराना भी है। कृपया हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें।”