मुंबई : फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट की शानदार स्टारकास्ट – प्रियंका चोपड़ा, जॉन सीना और इद्रिस एल्बा – हाल ही में BFI लंदन पहुंची, जहां उनके लिए एक खास स्क्रीनिंग रखी गई थी। वहां मौजूद फैन्स और मीडिया की नजरें बस इन्हीं सितारों पर टिकी रहीं। रेड कार्पेट पर इन तीनों की झलक ने साबित कर दिया कि फिल्म सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, रियल लाइफ में भी कितना बड़ा इवेंट बनने वाली है।
अब बात करें इस फिल्म की, तो ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ एक तगड़ी एक्शन-कॉमेडी है, जिसे डायरेक्ट किया है इल्या नैशुलर ने – जो अपने स्टाइलिश और तेज़ रफ्तार निर्देशन के लिए पहचाने जाते हैं। फिल्म की कहानी लिखी है हैरिसन क्वेरी ने और स्क्रीनप्ले तैयार किया है जोश एपलबॉम, आंद्रे नेमेक और हैरिसन क्वेरी की तिकड़ी ने। यानी कंटेंट से लेकर ट्रीटमेंट तक, फिल्म में परफेक्शन की पूरी गारंटी है।
इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है पीटर सफरन और जॉन रिकर्ड ने, वहीं मार्कस विसिडी, जॉन सीना, इद्रिस एल्बा, जोश एपलबॉम और आंद्रे नेमेक एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हैं। टीम वाकई शानदार है, और जब टीम में इतनी बड़ी हस्तियां हों, तो उम्मीदें अपने आप ही आसमान छूने लगती हैं।
स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में शामिल हैं – इद्रिस एल्बा, जॉन सीना, प्रियंका चोपड़ा जोनस, कार्ला गुगिनो, जैक क्वैड, स्टीफन रूट, सारा नाइल्स, रिचर्ड कॉयल और पैडी कंसिडीन। एक से बढ़कर एक कलाकार जो अपनी एक्टिंग से स्क्रीन पर जान डालने का हुनर रखते हैं।














