न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हर्षवर्धन राणे ने सनम तेरी कसम -2 से पहले घोषित की अपनी अगली लव स्टोरी दीवानियत, 2025 के अंत में होगा प्रदर्शन

पिछले सप्ताह मूल प्रदर्शन के 9 साल बाद पुन: सिनेमाघरों में लौटी अभिनेता हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम ने अपने री रिलीज के दौर में युवाओं को अपना दीवाना बनाने में सफलता प्राप्त कर ली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 4:56:32

हर्षवर्धन राणे ने सनम तेरी कसम -2 से पहले घोषित की अपनी अगली लव स्टोरी दीवानियत, 2025 के अंत में होगा प्रदर्शन

पिछले सप्ताह मूल प्रदर्शन के 9 साल बाद पुन: सिनेमाघरों में लौटी अभिनेता हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम ने अपने री रिलीज के दौर में युवाओं को अपना दीवाना बनाने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस फिल्म ने पहले पहले सप्ताह के कारोबार में 30 करोड़ का आंकड़ा प्राप्त करके एक नया इतिहास लिख दिया है। इस फिल्म को मिली सफलता के बाद बॉलीवुड में हर्षवर्धन राणे को लेकर फिल्में बनाने का दौर पुन: शुरू हो गया है।

हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की सनम तेरी कमस की री-रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। इसी बीच हर्षवर्धन ने एक और रोमांटिक लव स्टोरी का एलान किया है। उन्होंने इसकी घोषणा प्यार के दिन वैलेंटाइन डे पर की है जिसमें उन्होंने वादा किया कि फिल्म रोमांचक और 'दिल को झकझोर देने वाली' होगी।

फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट

सनम तेरी कसम की अपार सफलता के बाद अब हर्षवर्धन 'दीवानियत' लेकर आ रहे हैं, जिसकी अनाउंसमेंट उन्होंने एक शानदार मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए की है। मोशन पोस्टर में एक खून से लथपथ हाथ में एक गुलाब का फूल है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'हमारी अपकमिंग फिल्म की घोषणा, 'दीवानियत हर्षवर्धन राणे स्टारर एक दिल को झकझोर कर देने वाली म्यूजिकल लव स्टोरी, सनम तेरी कसम की री-रिलीज की ग्रैंड सक्सेस के बाद'। फिल्म को 2025 को अंत तक रिलीज किए जाने की योजना है।

हर्षवर्धन राणे ने आगामी फिल्म के लिए अपनी उत्सुकता दिखाते हुए कहा, मैं दर्शकों का आभारी हूं कि उन्होंने सनम तेरी कसम के लिए मुझे इतना प्यार दिया है। एक लव स्टोरी काफी पावरफुल होती है, जब मैंने दीवानियत में अपने रोल और कहानी के पागलपन, जुनून को सुना, तो मैंने तुरंत इसे अपनी अगली फिल्म के रूप में चुना। उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी और निर्माता अमूल वी मोहन, अंशुल मोहन के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हूं। उम्मीद है कि दर्शकों को भी यह दिल तोड़ने वाली लव स्टोरी पसंद आएगी'।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ